411 REFERENCE · Wikipedia
एकल परिवार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|अमेरिकी एकल परिवार जिसमें माँ, पिता और उनके बच्चे शामिल हैं, चित्र समय 1955 ई॰
एकल परिवार (nuclear family; अन्य शब्द छोटा परिवार, एटोमिक परिवार, न्यूक्लियर परिवार, दांपत्य परिवार) उस परिवारिक समूह को कहते हैं जिसमें माता-पिता और बच्चे (एक या अधिक) शामिल होते हैं और अक्सर सभी एक ही निवास स्थान पर रहते हैं। यह एकल-अभिभावक परिवार, संयुक्त परिवार अथवा दो से अधिक अभिभावकों वाले परिवारों से भिन्न है। एकल परिवारों में सामान्यतः विवाहित दम्पति परिवार का केन्द्र होते हैं और उनके कितने भी बच्चे हो सकते हैं। पर्यवेक्षकों के अनुसार परिभाषा भिन्न हो सकती है। कुछ परिभाषाओं में एकल परिवार में केवल केवल सगे भाई-बहन ही शामिल माने जाते हैं और दत्तक पुत्र, सौतेले भाई-बहन आदि आसन्न परिवार में गिने जाते हैं लेकिन कुछ परिभाषाओं में सौतेले माता-पिता एवं किसी तरह के भी मिश्रित (सौतेले और दत्तक भी) बच्चे एकल परिवार की परिभाषा में सम्मिलित माने जाते हैं। कुछ सामजशास्त्री और मानवशास्त्र विज्ञानी एकल परिवार की तुलना में विस्तारित परिवार संरचना को अधिकांश संस्कृतियों में अधिक प्रचलित पारिवारिक संरचना मानते हैं।Encyclopedia of Applied Psychology जॉर्ज जेम्स 2004 978-0-12-657410-4 11–22 Family and Culture 10.1016/B0-12-657410-3/00412-8 conjugal family Open Education Sociology Dictionary 23 December 2014 https://sociologydictionary.org/conjugal-family/ 2 June 2024 Bell Kenton
न्यूक्लियर परिवार (nuclear family) शब्द 20वीं सदी में लोकप्रिय हुआ। उस समय से उत्तर अमेरिका में छोटे परिवारों की संख्या में कमी आ रही है जबकि अन्य पारिवारिक संरचनाओं में वृद्धि हुई है।आरागॉन कारोलिना पार्कर किम ग्रीनवूड शैनन बैरोनावस्की क्रिस मैंडापेट जॉन कारलो 14 सितम्बर 2023 The Modern American Family https://www.pewresearch.org/social-trends/2023/09/14/the-modern-american-family/ प्यू रिसर्च सेंटर https://web.archive.org/web/20231003001640/https://www.pewresearch.org/social-trends/2023/09/14/the-modern-american-family/ 3 अक्टूबर 2023 live
विधिक स्थिति
पश्चिमी समाज में अक्सर विवाह को अनौपचारिक समझौते के स्थान पर कानूनी रूप से बाध्यकारी सम्बंध के रूप में माना जाता है। इन समाजों में आमतौर पर दोनों साथी (माता-पिता) अपने बच्चों के पालन-पोषण का काम साझा करते हैं। वो दोनों अपने बच्चों की रक्षा, विकास और समाज में उनकी स्थिति का ध्यान रखते हैं।https://www.unicef.org/child-rights-convention/convention-text-childrens-version The Convention on the Rights of the Child: The children's version 19 जनवरी 2025 उपरोक्त शर्तें प्रतिबद्ध सम्बंधों में शामिल होती हैं और इसले लिए कानूनी रूप से विवाहित होना आवश्यक नहीं है।Scott 2014
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
परिवार के साथ एक दिन (अंग्रेज़ी में) 1950 के दशक में आदर्श परिवार के बारे में सामाजिक दिशानिर्देश।
श्रेणी:परिवार
श्रेणी:घर