Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बेगूसराय जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बेगूसराय जिला Bihar district location map Begusarai.svg बेगूसराय 1,918 2,970,541 2011 1500 ब्लॉक 18 हिन्दी, मगही,अंगिका Begusarai district skyline.jpg ऊपर बाएं से दक्षिणावर्त: नौलखा मंदिर; एनटीपीसी, बरौनी ;राजेन्द्र सेतु; बरौनी तेल शोधनागार (रिफाइनरी); उर्वरक एचयूआरएल, बरौनी बेगूसराय ज़िला भारत के बिहार राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बेगूसराय है।"Bihar Tourism: Retrospect and Prospect https://web.archive.org/web/20170118113423/https://books.google.com/books?id=dSZ987-0Fb8C 18 जनवरी 2017," Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999"Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar," G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810 बेगूसराय ज़िला बिहार राज्य का एक प्रमुख ज़िला है जो पूर्वी बिहार में स्थित है। यह बिहार का इकलौता औद्योगिक जिला भी है, इसीलिए बेगूसराय को बिहार का औद्योगिक राजधानी भी कहते हैं। इसका प्रशासनिक मुख्यालय बेगूसराय नगर है। बेगूसराय ज़िला अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्वपूर्णता के लिए जाना जाता है। इस ज़िले की स्थापना 1972 में हुई थी, यह दो अक्टूबर 1972 को मुंगेर से अलग होकर जिला बना था। बेगूसराय ज़िला का क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से यह बिहार का एक मध्यम आकार का ज़िला है। यहां की आबादी मुख्यत: गाँवों, कस्बों और नगरीय क्षेत्र में बसी हुई है और कृषि यहां का मुख्य आधार है। धान, गेहूँ, मक्का और चावल यहां की प्रमुख खेती की जाने वाली फसलें हैं। बेगूसराय ज़िला में कई प्राचीन मंदिर, ममस्जिद और सांस्कृतिक स्थल हैं, जो इसकी ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाते हैं। शहर का नौलखा मंदिर, मंझौल का जयमंगला मंदिर, बीहट स्थित सिद्ध पीठ बड़ी दुर्गा माता का मंदिर, सिमरिया धाम, झमटिया धाम, मंसूरचक मस्जिद, नूरपुर मस्जिद, रिफाइनरी टाउनशिप गुरुद्वारा, पादरी चर्च सुशीलनगर प्रमुख स्थल हैं। बेगूसराय ज़िला अपने विकासशील गाँवों, प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इसका सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व इसे एक पर्यटन स्थल बनाते हैं। बेगूसराय जिले में रचियाही देश का पहला बूथ कैप्चरिंग हुआ था। बेगूसराय बिहार बिहार के जिले बाहरी कड़ियाँ बेगूसराय ज़िला की ताज़ा खबर बिहार का समाचार सन्दर्भ श्रेणी:बिहार के जिले *