Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

परकार तारामंडल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|परकार तारामंडल परकार या सरसिनस (अंग्रेज़ी: Circinus) खगोलीय गोले के दक्षिणी भाग में स्थित एक छोटा-सा तारामंडल है। इसकी परिभाषा १८वी सदी में की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में भी यह शामिल है। नाम की उत्पत्ति लातिनी भाषा में "सरसिनस" का अर्थ "कम्पास" (compass) होता है, यानि वह यंत्र जिस से काग़ज़ पर वृत्त (चक्र) बनाए जाते हैं और जिसे हिंदी में "परकार" बुलाया जाता है। तारे परकार तारामंडल में ९ तारें हैं जिन्हें बायर नाम दिए जा चुके हैं, जिनमें से अगस्त २०११ तक एक के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करता हुआ पाया गया था। इस तारामंडल के सब से रोशन तारे, अल्फ़ा सरसिनाए (α Cir) और बेटा सरसिनाए (β Cir), दोनों द्वितारे हैं।Hartung's astronomical objects for southern telescopes: a handbook for amateur observers David Malin, David J. Frew, Ernst Johannes Hartung Cambridge University Press, 1995 9780521554916 http://books.google.com/books?id=EQAYGmZT0o8C इन्हें भी देखें ग़ैर-सौरीय ग्रह तारामंडल सन्दर्भ श्रेणी:तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना *