Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राम मनोहर लोहिया अस्पताल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|दिल्ली राम मनोहर लोहिया अस्पताल भारत सरकार बाबा खडग सिंह मार्ग नयी दिल्ली Delhi India Central Government Hospital Dr.H.K.KARI Dr.H.K. KARI General and Teaching Hospital of University of Delhi University of Delhi, Lady Harding Medical College, PGIMER New Delhi 984 1932(as Willingdon Hospital) Governmental 12Hour Tertiary Care Emergency Services http://rmlh.nic.in/ राम मनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली का एक प्रमुख अस्पताल है। पहले इसका नाम 'विलिंग्टन अस्पताल' था। इसकी स्थापना २०वीं शताब्दी के आरम्भ में हुई थे। यह ब्रीतिश सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के लिये स्थापित किया गया था। इसमें आरम्भ में ५४ बिस्तर थे। भारत की स्वतंत्रता के पश्चात् इसका नियंत्रण नई दिल्ली नगर पालिका समिति को अन्तरित किया गया। 1954 में इसका नियंत्रण पुनः स्वतंत्र भारत की केन्द्र सरकार को अन्तरित कर दिया गया। तत्पश्चात इस अस्पताल का निरन्तर विकास होता गया। वर्तमान समय में 30 एकड़ भूमि में फेले इस अस्पताल में 1216 विस्तर हैं। यह अस्पताल नई दिल्ली एवं केन्द्रीय दिल्ली की जनता के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों तथा दिल्ली के बाहर से आने वाले रोगियों को भी उपचार संबंधी सेवाएँ उपलब्ध कराता है। इसके उपचर्या गृह में के.स.स्वा.यो. (CGHS) के लाभार्थियों के लिए 71 बिस्तर हैं जिसमें मातृत्व उपचर्यागृह भी शामिल है। यह पूर्णतया भारत सरकार द्वारा (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) द्वारा वित्त पोषित है। इस अस्पताल के आपातकालीन विभाग में आने वाले किसी भी रोगी के उपचार के लिए इन्कार नहीं किया जाता। यहाँ एक नॉन-इन्वेसिव हृदयरोग प्रयोगशाला एवं हृदयकैथ प्रयोगशाला है, जिसमें टीएमटी, ईको-कार्डियोग्राफी, कोरोनरी एंजियोग्राफी एवं पेस मेकर लगाने की सुविधा उपलब्ध है। हृद वक्ष वाहिका शल्यचिकित्सा, तंत्रिका शल्यचिकित्सा की सुविधाएं इस अस्पताल में उपलब्ध हैं। इस अस्पताल में कायचिकित्सा, शल्यचिकित्सा, अस्थिरोग एवं बालरोग संबंधी आपातकालीन सेवाएँ 24 घन्टे उपलब्ध होती हैं। अन्य विशेषज्ञता संबंधी सेवाएं भी संबंधित विशेषज्ञ को बुलाए जाने पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। प्रयोगशाला, एक्स-रे, सी.टी.स्कैन, अल्ट्रासाऊंड ब्लड-बैंक एवं एम्बुलेंस जैसी सभी सहायक सेवाएं 24 घन्टे उपलब्ध रहती हैं। गम्भीर हृदय रोगियों एवं गैर-हृद रोगियों के लिए इस अस्पताल में एक हृद-देखभाल एकक एवं गहन देखभाल एकक उपलब्ध हैं। अस्पताल में आपदा क्रियान्वयन योजना (disaster action plan) लागू की गई है जिसके अन्तर्गत यहाँ आपदा विस्तर उपलब्ध हैं जिन्हें वड़ी संख्या में हताहत रोगियों के लिए अथवा आपदा के समय प्रयोग में लाया जाता है। इस अस्पताल द्वारा एक वर्ष में लगभग 18 लाख रोगियों को बहिरंग रोगी विभाग में, अस्पताल में भर्ती लगभग 67,000 रोगियों को और आपातकालीन विभाग में आनेवाले लगभग 3 लाख रोगियों को सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। लगभग 10,000 पीत ज्वर टीकाकरण एवं 915 प्रसव मामले किए जाते हैं। इसी प्रकार लगभग 5,000 सी.टी.स्कैन, 1.70 लाख एक्स-रे, 28 लाख प्रयोगशाला संबंधी जाँचें एवं लगभग 17,000 अल्ट्रासाऊंड किए जाते हैं। इस अस्पताल में प्रतिवर्ष लगभग 9,000 वृहद वं 40,000 लघु शल्यक्रियाएँ की जाती हैं।http://rmlh.nic.in/index1.aspx?lsid=745&lev=1&lid=707&langid=2 डॉ॰ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में आपका स्वागत है 26 जनवरी 2016 https://web.archive.org/web/20161224215840/http://rmlh.nic.in/index1.aspx?lsid=745&lev=1&lid=707&langid=2 24 दिसंबर 2016 dead सुदृढ़ कचरा निपटान प्रणाली के लिए अस्पताल में दो इंसिनरेटर, एक माइक्रोवेव मशीन एवं दो प्लास्टिक श्रेडर उपलब्ध हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल का जालघर श्रेणी:भारत के अस्पताल