Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शंख (घोंघा)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|एक वयस्क मादा कॉन्क अलीगर गिगास का दृश्य, जिसमें पैर, आँखें और थूथन दिखाई दे रहे हैं। कॉन्क का मुख्य अर्थ है- "शंख"। इसे "शंखनुमा समुद्री घोंघा" कहा जाता है। यह मध्यम से बड़े आकार तक के समुद्री घोंघों में से एक होता है। यह 'शंख' वर्ग के उन समुद्री जीवों को दर्शाता करता है जिनका कवच सर्पिल और नुकीला होता है।Conch shells spill the secret to their toughness https://news.mit.edu/2017/conch-shells-better-helmets-body-armor-0526 मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट्स ऑफ़ टेक्नोलॉजी 17 फरवरी 2026 en 26 मई 2017 कॉन्क की मजबूती का रहस्य यह मोलस्का संघ (कोमल शरीर वाले जीव), गैस्ट्रोपोडा वर्ग का (पेट के बल चलने वाला) जीव है। यह अपने 'पेशीय पाद' की सहायता से समुद्र तल पर रेंगता है। वे जीव जिन्हें वास्तव में कॉन्क कहा जाता है, स्ट्रोम्बिडे कुल के समुद्री गैस्ट्रोपोड्स हैं, जो विशेष रूप से स्ट्रोम्बस तथा उसके निकटवर्ती वंशों के अंतर्गत आते हैं। उदाहरण के लिए, एलिगर गिगास, जिसे 'क्वीन कॉन्क' कहा जाता है, एक वास्तविक कॉन्क है। मूल कॉन्क की पहचान उनके लंबे स्पायर (घुमावदार शीर्ष भाग) से की जाती है। शारीरिक संरचना प्राणी विज्ञान के अनुसार कॉन्क के शंख का सबसे ऊपरी नुकीला सिरा एपेक्स होता है। उसके घुमावदार घेरे को स्पायर कहा जाता है। कॉन्क के शरीर का वह हिस्सा अथवा द्वार या छेद, जहाँ से जीव का शरीर बाहर निकलता है ऐपर्चर कहलाता है। इसके ऊपर बनी कठोर ढक्कन जैसी संरचना जो खतरे के समय द्वार को बंद कर देती है ओपरकुलम कहलाती है। व्युत्पत्ति अंग्रेजी शब्द "कॉन्क" की व्युत्पत्ति लातिन शब्द 'कोंचा' से हुई है जिसका अर्थ है- कवचधारी जीव या मसल। यह मूलरूप से ग्रीक शब्द 'कोंखे'Definition of CONCH https://www.merriam-webster.com/dictionary/conch www.merriam-webster.com 17 फरवरी 2026 en 9 फरवरी 2026 कॉन्ख़ की परिभाषाConch - Etymology, Origin & Meaning https://www.etymonline.com/word/conch ऐटीमोनलाइन 17 फरवरी 2026 कॉन्क - व्युत्पत्ति, उत्पत्ति और अर्थ का समानार्थी है साथ ही यह आदि-भारोपीय मूल 'konkho' से उत्पन्न हुआ है। भाषाविज्ञान की दृष्टि से यह संस्कृत शब्द 'शंख' का सजातीय शब्द है। इन्हें भी देखें स्थलीय घोंघा संदर्भ बाहरी कड़ियाँ कॉन्क श्रेणी:समुद्री जीव श्रेणी:प्राणी विज्ञान