Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कश्फ़ (टीवी श्रृंखला)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कश्फ़ (उर्दू: کشف) 2020 की एक पाकिस्तानी आध्यात्मिक रोमांटिक ड्रामा टेलीविज़न श्रृंखला है जिसका प्रीमियर 7 अप्रैल 2020 को हम टीवी पर हुआ। यह श्रृंखला इमरान नजीर द्वारा लिखित, हम टीवी के कंटेंट हेड शहजाद जावेद द्वारा विकसित, दानिश नवाज द्वारा निर्देशित और मोमिना दुरैद द्वारा निर्मित किया गया। इस श्रृंखला में हीरा मणि कश्फ़ की मुख्य भूमिका में हैं जिसे बार-बार बुरे सपने आते हैं और अंततः वे वास्तविकता का रूप ले लेते हैं। जुनैद खान, समीना अहमद, वसीम अब्बास, लुबना असलम और हाजरा खान सहायक की भूमिका में शामिल हैं। श्रृंखला का संगीत हमजा अकरम द्वारा रचित और निर्मित किया गया है। == कहानी == कश्फ़ (हीरा मणि) एक प्रतिभाशाली लड़की है जिसने अपने सपनों के माध्यम से भविष्य की घटनाओं को देखने की क्षमता हासिल कर ली है। अधिकतर मामलों में उसके जीवन में घटित होने वाली दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बारे में ही दुःस्वप्न उसे आते हैं। कश्फ़ का परिवार लालची लोगों का समूह है विशेष रूप से उसकी दादी और उसके पिता इम्तियाज। वे कश्फ़ की क्षमता को एक लाभ के रूप में लेते है तथा अपने वित्तीय संकट से उबरने के तरीके के रूप में उसका प्रयोग करते हैं। कश्फ़ के पिता उसके मंगेतर वाजदान (जुनैद खान) के चाचा है हालांकि इम्तियाज के व्यवहार के कारण उनकी शादी कई सालों से नहीं हुई है। == सन्दर्भ ==