Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अहसास चन्ना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अहसास चन्ना (जन्म 5 अगस्त 1999) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्म और टीवी उद्योग में काम करती हैं। उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में वास्तु शास्त्र, कभी अलविदा ना कहना, माई फ्रेंड गणेशा, फूंक आदि फिल्मों और नाटकों में काम किया। चन्ना में एक किशोरी के रूप में ज्यादातर देवों के देव ...महादेव, ओए जस्सी और एमटीवी फनाह जैसे टीवी शो में सक्रिय रही। == प्रारंभिक जीवन == चन्ना का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में 5 अगस्त 1999 को जालंधर, पंजाब के एक परिवार में हुआ था। उनके पिता इकबाल सिंह चन्ना एक पंजाबी फिल्म निर्माता हैं, जबकि उनकी मां कुलबीर कौर बडेसरोन एक टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उनकी एक बड़ी बहन है, महक चन्ना। == करियर == चन्ना ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में कर दी थी। उन्होंने फिल्म वास्तु शास्त्र से अपने अभिनय की शुरुआत की, जहां उन्होंने सुष्मिता सेन के बेटे रोहन की भूमिका निभाई। उन्होंने माई फ्रेंड गणेशा में आशु और कभी अलविदा ना कहना में अर्जुन की भूमिका निभाई। उन्होंने टेलीविजन पर निखिल सिन्हा के देवों के देव ... महादेव में भगवान शिव और पार्वती की बेटी अशोक सुंदरी के रूप में अभिनय किया। उन्होंने एमटीवी फनाह में धरा की भूमिका निभाई जो एक मिनी टीवी श्रृंखला थी और एमटीवी इंडिया पर 21 जुलाई 2014 से शुरू हुई थी। उन्हें डिज्नी चैनल के शो ओए जस्सी और बेस्ट ऑफ लक निक्की के चौथे सीजन में देखा गया था। वह भारत में लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विभिन्न वेब शो का हिस्सा रही हैं। == सन्दर्भ ==