411 REFERENCE · Wikipedia
चमन बहार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चमन बहार Chaman Bahaar film Poster.jpg फिल्म का पोस्टर अपूर्वधर बडगैयां सिद्धार्थ आनंद कुमार विक्रम मेहरा अपूर्वधर बडगैयां जितेंद्र कुमार
रितिका बदियानी
भुवन अरोड़ा
आलम खान गीत:अंशुमान मुखर्जीअमित प्रधानपार्श्व:मंगेश धाकडे अर्कोदेब मुखर्जी उज्जवल चन्द्रा सारेगामा इंडियायूडली फिल्मस नेटफ्लिक्स 2020 06 19 yes 111 मिनट भारत हिन्दी
चमन बहार, 2020 में बनी एक हिन्दी फिल्म है, जिसके लेखक और निर्देशक अपूर्वधर बडगैयां हैं। फिल्म का निर्माण यूडली फिल्म्स द्वारा किया गया है, जो कि सारेगामा इंडिया का एक निर्माण उद्यम है। फिल्म में जितेंद्र कुमार और रितिका बदियानी की मुख्य भूमिकाएं हैं। चमन बहार की कहानी भारतीय राज्य छत्तीसगढ़ में गढ़ी गई है। फिल्म एक स्थानीय पनवाड़ी (पानवाले) और उसके एकतरफा प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी दुकान के ठीक सामने रहने वाली एक स्कूली छात्रा से प्यार कर बैठता है। चमन बहार 19 जून 2020 से नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित की गयी है।
कथानक
फिल्म की कहानी छत्तीसगढ़ के एक छोटे से कस्बे लोरमी में गढ़ी गई है। वन विभाग के चपरासी का बेटा बिल्लू (जितेंद्र कुमार) वन विभाग की नौकरी भालू से डरकर छोड देता है। पर बिल्लू शहर में अपनी पहचान बनाने को बहुत आतुर है, और बिल्लू चमन बहार नाम से पान की एक दुकान खोलता है। शहर के बाहरी इलाके में होने के कारण वहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं होती। उसकी जिंदगी में उस समय बहार आ जाती है जब दुकान के सामने स्थित मकान में जूनियर इंजीनियर अपने परिवार साथ रहने आते हैं। उनकी बेटी रिंकू ननौरिया (रितिका बदियानी) इलाके के लड़कों के आकर्षण का केंद्र बन जाती है। उसकी झलक पाने के लिए इलाके के लड़कों से लेकर युवा राजनेता और वन विभाग के अधिकारी का लड़का तक पान की दुकान पर आने लगते हैं। बिल्लू मन ही मन रिंकू से प्यार करने लगता है। एक दिन हिम्मत करके 'आई लव यू' का कार्ड भी उसकी बालकनी में फेंकने का प्रयास करता है जो उसके पिता के हाथ लग जाता है।https://www.jagran.com/entertainment/reviews-chaman-bahar-review-know-what-is-netflix-new-movie-starring-jitendra-kumar-20410311.html
पात्र
जितेंद्र कुमार; प्रम कुमार यादव (बिल्लू) https://www.indiatoday.in/binge-watch/story/jitendra-kumar-on-chaman-bahaar-smalltown-stories-have-strong-relatability-with-the-masses-1691448-2020-06-22 Jitendra Kumar on Chaman Bahaar: Smalltown stories have strong relatability with the masses 22 June 2020 indiatoday.in 7 जुलाई 2020 https://web.archive.org/web/20200622111117/https://www.indiatoday.in/binge-watch/story/jitendra-kumar-on-chaman-bahaar-smalltown-stories-have-strong-relatability-with-the-masses-1691448-2020-06-22 22 जून 2020 live
रितिका बदियानी; रिंकू ननौरिया।
भुवन अरोडा; सोमू।
आलम खान; शिला भैया।
धीरेन्द्र तिवारी; छोटू।
अश्विनी कुमार; आशु।
मीज़ान खान; वितेश।
भगवान तिवारी; भदौरिया।
यशवंत आनंद गुप्ता; दिनेश।
शिव देव सिंह; बाबा।
गीत-संगीत
चमन बहार अंशुमन मुखर्जी और अमित प्रधान साउंडट्रैक 19 जून 2020https://www.jiosaavn.com/album/chaman-bahaar/kxYJc3dW0eU_ Chaman Bahaar - Original Motion Picture Soundtrack Jio Saavn 8 जुलाई 2020 https://web.archive.org/web/20200704104046/https://www.jiosaavn.com/album/chaman-bahaar/kxYJc3dW0eU_ 4 जुलाई 2020 live 2019 फीचर फिल्म साउंडट्रैक 18:56 हिन्दी सारेगामा म्यूज़िक NlSDsiiHIJ0 आधिकारिक ऑडियो ज्यूकबॉक्स
फिल्म का संगीत अंशुमन मुखर्जी और अमित प्रधान का है जबकि गीत अपूर्वधर बड़गैयां और अमित प्रधान ने लिखे हैं।
गीत सूची 18:56 गायक दो का चार सोनू निगम 3:44 कांड मोहन कन्नन 3:50 धुन धुन रोमी गीत संगीत अमित प्रधान का 3:20 गुपचुप विभा सर्राफ 2:09 बिल्लू थीम सुनील सोनी 2:51 कोई नहीं बृजेश शांडिल्य, अनिशा सैकिया 3:02
सन्दर्भ