Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मघा नाडी मुहूर्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मई 2015 ज्योतिष के अनुसार मघा नाडी रविवार के दिन मुहुर्त समय में प्रतियोगियों को परास्त करने का कार्य किया जा सकता है। इस समय में मुहूर्त का सहयोग व्यक्ति के पक्ष में होने के कारण व्यक्ति सुगमता से अपने शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाये रखने में सफल होता है। सोमवार के दिन की मघा नाडी मुहूर्त में देश सुरक्षा से संबन्धित नई नितियों को लागू करना लाभकारी रहता है। मघा नाडी मुहूर्त में यह कार्य करने पर नितियों की सफलता की संभावनाएं बनती है। मंगलवार की मघा नाडी में व्यक्ति को शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। अन्यथा मघा नाडी मुहूर्त में किये गये कार्यो में असफलता प्राप्त होने की संभावना बनती है। बडी व विशेष कार्यो को इस मुहूर्त समय में कभी भी आरम्भ नहीं करना चाहिए। बुधवार की मघा नाडी में गर्भाधान का कार्य सफलता पूर्वक किया जा सकता है। मघा नाडी मुहूर्त की शुभता से व्यक्ति की संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होने की संभावनाएं बनती है। इसकी शुभत से संतान सुख की संभावनाएं बलवती होती है गुरुवार की मघा नाडी को शारीरिक बल में वृ्द्धि के लिये प्रयोग करना चाहिए. व्यवसायिक क्षेत्र में टीम सदस्यों का गठन करने के लिये भी यह मुहूर्त समय उपयुक्त रहता है। इसी प्रकार राजनैतिक क्षेत्र में अपना शक्ति प्रदर्शन के लिये इस मुहूर्त समय का प्रयोग करने पर व्यक्ति को संबन्धित क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। शुक्रवार केमघा नाडी समय में कार्यालय संबन्धी मिंटींग कार्य करने चाहिए। बातचीत के जरीये अपनी बात स्पष्ट करने के लिये यह मुहूर्त समय अनुकुल रहता है। वार्तालाप से संबन्धी सभी कार्यो को मघा नाडी मुहूर्त समय में करना लाभकारी रहता है। शनिवार की मघा नाडी में जीवन साथी की खोज के कार्य में सफलता प्राप्त होती है। विवाह के लिये जीवन साथी को ढूंढने के लिये मुहूर्त की शुभता का सहयोग प्राप्त होता है। श्रेणी:ज्योतिष