Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राष्ट्रीय सुरक्षा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राष्ट्रीय सुरक्षा (National security) से आशय देश की सुरक्षा से है, जिसके अन्तर्गत नागरिकों की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था की सुरक्षा तथा संस्थाओं की सुरक्षा सम्मिलित हैं। राष्ट्रीय की सुरक्षा को सरकार का कर्तव्य समझा जाता है। मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा को देश पर होने वाले बाहरी आक्रमण को लेकर देखा जाता रहा है। हालांकि इसमें युद्ध से सुरक्षा के अलावा देश को आतंकवाद से बचाना, अपराध को कम करना, आर्थिक सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और कंप्यूटर सुरक्षा भी शामिल है।राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राजनाथ https://www.punjabkesari.in/national/news/strengthening-national-security-is-our-top-priority-rajnath-1687130 30 अक्टूबर 2022 पंजाब केसरी 2022 परिभाषा राष्ट्रीय सुरक्षा का सिद्धांत सदियों से एक ही है, हालांकि उसकी परिभाषा में कई बदलाव देखने को मिले हैं। इनमें से कुछ लोगों द्वारा दी गई परिभाषाएँ निम्न हैं:- "किसी राष्ट्र की सुरक्षा तभी मानी जा सकती है, जब उसे किसी युद्ध में भाग लेने से बचने हेतु कोई त्याग न करना पड़े और यदि कोई अन्य देश युद्ध शुरू भी करे तो वह उसे युद्ध द्वारा ही संभाल सके।" (वाल्टर लिपमैन, 1943) "राष्ट्रीय सुरक्षा का विशिष्ट अर्थ विदेशी निर्देशों के पालन से मुक्ति से है।" (हेरोल्ड लासवेल, 1950) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ राष्ट्रीय सुरक्षा श्रेणी:सुरक्षा