Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैल्टन पहाड़ी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कैल्टन पहाड़ी या काॅल्टन पहाड़ी(Calton hill; क़ैल्टन हिल्ल्) स्काॅटलैंड के एडिनबर्ग शहर के केन्द्र में स्थित एक पहाड़ी है। यह एडिनबर्ग के प्रिन्सेस् स्ट्रीट के पूर्वी छोर के आगे स्थित है और एडिनबर्ग के युनेस्को विश्व धरोहरों स्थलों की सूची में शामिल है। यहां से शहर का बेहद खूबसूरत नज़ारा देखा जा सकता है, और अकसर इसी पहाड़ी पर से ली गई एडिनबर्ग के नज़ारों की तस्वीरों को पोस्टकार्डों और चत्रों के लिये उपयोग किया जाता है। यह पहाड़ी स्काॅटिश सरकार का मुख्यालय है, जोकि इस पहाड़ी की दक्षिणी ढलानों पर स्थित सेन्ट ऐन्ड्र्यूज़ हाउस में आधारित है, एवं अन्य महत्वपूर्ण भवन, जैसे: स्काॅटिश संसद भवन और हाॅलीरूड पैलेस("स्काॅटलैंड के शासक" का आधिकारिक शाही निवास है), सब इसी पहाड़ी की तराईयों पर स्थित हैं। इस संदर्भ में इस पहाड़ी को स्काॅलैंड में, नई दिल्ली की रायसीना पहाड़ी के समभागी के रूप में देखा जा सकता है। इन महत्वपूर्ण सरकारी भवनों के अलावा इस पहाड़ी पर और भी कई प्रतिश्ठित इमारतें; जैसे की: नेल्सन स्मारक, डुगल स्टीवर्ट स्मारक, स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक, राॅबर्ट बर्नस् स्मारक, पुरानी राॅयल हाई स्कूल(शाही उच्चविद्यालय), पोलिटिकल मार्टर्सेज़ भाॅन्युमेन्ट(राजनैतिक शहीदों का स्मारक) और सिटी ऑब्ज़र्वेटरी(नगर वेधशाला), यहां स्थित हैं। इनके अलावा पुरानी और नई काॅल्टन क़ब्रगाह भी इसी के पास स्थित हैं, जहांपर एडिनबर्ग एवं स्काॅटलैंड की इतिहास के कई महत्वपूर्ण एवं मान्य हस्तिसों के क़ब्र हैं। centre|700px|thumb|कैल्टन पहाड़ी की एक तस्वीर: बाईं ओर का टावर पोलिटिकल मार्टर्सेज़ माॅन्युमेंट है एवं केंद्र मे दिख रहा टावर नेल्सन स्मारक है। तथा बीच में दिख रही दांतेदार बनावट वाली इमारत, कैल्टन प्रिज़न(जेल) का राज्यपाल निवास है, एवं केनद्र में दिख रहा बड़ा भवन सेन्ट ऐन्ड्र्यूज़ हाउस है नामकरण इतिहास भुगोल महत्ता विशेश दिन इन्हें भी देखें नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक द माउण्ड आर्थर्स सीट पुरानी काॅल्टन क़ब्रगाह सन्दर्भ श्रेणी:एडिनबर्ग श्रेणी:स्काॅटलैंड का भुगोल श्रेणी:पहाड़