411 REFERENCE · Wikipedia
कैट डेन्निंग्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|कैट डेन्निंग्स
कैथरीन विक्टोरिया लिटवैक (जन्म: 13 जून 1986) अमेरिकी अभिनेत्री हैं। उन्हें पेशेवर तौर पर कैट डेन्निंग्स के नाम से जाना जाता है। उन्हें सीबीएस के कार्यक्रम 2 ब्रोक गर्ल्स (2011-2017) में मैक्स ब्लैक के रूप में अभिनय करने के लिये जाना जाता है। साथ ही उन्हें मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सुपरहीरो फिल्मों, थॉर (2011), थॉर:द डार्क वर्ल्ड (2013) और थॉर: लव एंड थंडर (2022) में डार्सी लुईस की भूमिका के लिए जाना जाता है। वह डिज़्नी+ के कार्यक्रम वाण्डाविज़न (2021) में भी दिखाई दी हैं।
2000 में अभिनय की शुरुआत करने के बाद से, कैट द 40-ईयर-ओल्ड वर्जिन (2005), बिग मॉम्स हाउस 2 (2006), चार्ली बार्टलेट (2007), द हाउस बनी (2008), निक एन्ड नोराज़ इनफिनिट प्लेलिस्ट (2008), डिफेंडर (2009) और सबअर्बन गॉथिक (2014) सहित कई फिल्मों में दिखाई दी हैं।
निजी जीवन
कैट यहूदी परिवार में जन्मी हैं।Klein Amy http://jewishjournal.com/culture/arts/66813/ 'Nick and Norah' star Kat Dennings is infinitely Jewish, in her own way The Jewish Journal of Greater Los Angeles 29 अक्टूबर 2008 21 दिसंबर 2014 2008 में, कैट ने कहा कि वह खुद को धार्मिक की तुलना में जातीय और सांस्कृतिक रूप से अधिक यहूदी मानती है। वह अपनी बिल्ली, मिल्ली के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं। वह एक पशु कल्याण समर्थक हैं। 2011 से 2014 तक, वह अपने 2 ब्रोक गर्ल्स के सह-कलाकार निक ज़ानो के साथ रिश्ते में थी।Kat Dennings Is Engaged to Andrew W.K. — Who Else Has She Dated https://www.distractify.com/p/who-is-kat-dennings-dating 14 मई 2021 Distractify 14 नवंबर 2019 en-US 2014 से 2016 तक, कैट गायक जोश ग्रोबान के साथ रहीं।
6 मई, 2021 को यह पुष्टि हुई कि कैट संगीतकार एंड्रयू डब्ल्यू.के. के साथ रिश्ते में हैं। दोनों की मुलाकात उस साल की शुरुआत में लॉस एंजिल्स में हुई थी। एक हफ्ते बाद, 13 मई, 2021 को जोड़े ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की घोषणा की।Kirkpatrick Emily https://www.vanityfair.com/style/2021/05/kat-dennings-andrew-wk-engaged-instagram-relationship Andrew W.K. and Kat Dennings Are Engaged a Week After Going Instagram Official Vanity Fair 13 मई 2021 13 मई 2021
सन्दर्भ
श्रेणी:1986 में जन्मे लोग
श्रेणी:अमेरिकी अभिनेत्री
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:अमेरिकी यहूदी