411 REFERENCE · Wikipedia
वेदी तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वेदी तारामंडल Ara (ऍअरा) Ara IAU.svg वेदी तारामंडल 16 34 16.9497–18 10 41.3407Ara, constellation boundary The Constellations International Astronomical Union http://www.iau.org/public/constellations/#ara 14 February 2014 https://web.archive.org/web/20130605024208/http://www.iau.org/public/constellations/#ara 5 जून 2013 dead -45.4859734–-67.6905823 Hercules 237 63rd 8Ridpath Tirion 2001 82–83 17 7 2 3 बेटा ऍअराए तारा 2.84 ग्लीज़ 674 तारा 14.80 4.54 0 None दक्षिणकिरीट तारामंडल
वॄश्चिक तारामंडल
नोर्मा तारामंडल
दक्षिण त्रिकोण तारामंडल
स्वर्गपक्षी तारामंडल
मोर तारामंडल
टेलीस्कोपियम तारामंडल
25 90 July
वेदी या ऍअरा (अंग्रेज़ी: Ara) खगोलीय गोले के दक्षिणी भाग में वॄश्चिक और दक्षिण त्रिकोण तारामंडल के बीच स्थित एक तारामंडल है जो अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में शामिल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें भी शामिल था। इसके कुछ मुख्य रोशन तारों को कालपनिक लकीरों से जोड़ने पर एक पूजा की वेदी का चित्र बनता है जिसपर इसका नाम पड़ा है।
तारे
वेदी तारामंडल में १७ तारे हैं जिन्हें बायर नाम दिए जा चुके हैं। इनमें से ७ के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं। इस तारामंडल के कुछ मुख्य तारे और अन्य वस्तुएँ इस प्रकार हैं:
बेटा ऍअरे (β Arae) - जो पृथ्वी से ६०३ प्रकाश-वर्ष दूर स्थित एक K श्रेणी का चमकीला दानव या महादानव तारा है।
गामा ऍअरे (γ Arae) - जो एक दोहरा तारा है। इसका अधिक रोशन तारा पृथ्वी से १,१४० प्रकाश-वर्ष दूर स्थित एक B श्रेणी का माहादनव है। इसका साथी (जो आकाश में इसके समीप लगता है लेकिन वास्तव में शायद नहीं है) एक A श्रेणी का मुख्य अनुक्रम (यानि बौना) तारा है।
मू ऍअरे (μ Arae) - जो पृथ्वी से केवल ५० प्रकाश-वर्ष दूर G श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है (हमारा सूरज भी इसी श्रेणी का है)। यह तारा खगोलशास्त्रियों के लिए बहुत दिलचस्पी रखता है क्योंकि इसके इर्द-गिर्द ४ ग्रह पाए गए हैं। इनमें से तीन तो बृहस्पति की तरह गैस दानव ग्रह लगते हैं, लेकिन चौथे ग्रह की पृथ्वी और मंगल की तरह एक पथरीला ग्रह होने की सम्भावना है।
आकाशगंगा (हमारी गैलेक्सी) का एक हिस्सा आकाश में वेदी तारामंडल के क्षेत्र में नज़र आता है और इसमें बहुत से खुले तारागुच्छ और नीहारिकाएँ स्थित हैं। इसमें ऍनजीसी ६३९७ (NGC 6397) नाम का एक गोल तारागुच्छ भी है जो हमसे ६,५०० प्रकाश वर्ष दूर है: यह हमारे सूरज से अब तक का सब से समीपी ज्ञात गोल तारागुच्छ है। Dunlop Storm Atlas of the Night Sky https://archive.org/details/collinsatlasofni0000dunl Collins 2005 0-00-717223-0
इन्हें भी देखें
ग़ैर-सौरीय ग्रह
महादानव तारा
तारामंडल
सन्दर्भ
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
*