Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जिब्राल्टर आम चुनाव, 2007

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|200px|thumb|चुनाव में जीत कर चौथी बार मुख्यमंत्री बने पीटर करुआना जिब्राल्टर आम चुनाव ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में 11 दिसम्बर 2007 के दिन आयोजित हुए थे। जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स के उमीदवार तथा पदधारी मुख्यमंत्री पीटर करुआना ने बड़े कम अंतर से अपना चौथा कार्यकाल जीता। विपक्षी दल जो बोस्सानो ने चुनाव में काफ़ी अच्छा प्रदर्शन किया और मुख्मंत्री को कड़ी टक्कर दी थी। बोस्सानो ने चुनाव से पहले घोषणा कर दी थी कि एक सांसद के तौर पर उनका यह अंतिम चुनाव है तथा मज़ाक में कहा था कि वे सरकार में कोई पद स्वीकार नहीं करेंगे इसके पश्चात भी इन्हें जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स के कुछ सदस्यों से ज्यादा व्यक्तिगत वोट मिले थे।http://www.typicallyspanish.com/news/publish/article_12996.shtml Peter Caruana wins the Gibraltar elections Typicallyspanish.com 26 दिसम्बर 2011 https://web.archive.org/web/20120210223735/http://www.typicallyspanish.com/news/publish/article_12996.shtml 10 फ़रवरी 2012 dead परिणाम चुनाव में जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स ने सबसे अधिक दस सीटें प्राप्त करीं। जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी और जिब्राल्टर लिबरल पार्टी के गठबंधन को कुल सात सीटें मिलीं, जिनमें जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर ने चार तथा लिबरल पार्टी ने तीन सीटें जीतीं। प्रोग्रेसिव डैमोक्रेटिक पार्टी कोई भी सीट प्राप्त नहीं हुई। सबसे अधिक वोट (76,334) जिब्राल्टर सोशल डैमोक्रैट्स को मिले, उसके बाद जिब्राल्टर सोशलिस्ट लेबर पार्टी को 49,277, जिब्राल्टर लिबरल पार्टी को 21,120, प्रोग्रेसिव डैमोक्रेटिक पार्टी को 5,799, चार्ल्स गोमेज़ को 1,210 तथा रिचर्ड मार्टिनेज़ को 1,003। कुल मतदान 81.4 प्रतिशत हुआ था। सन्दर्भ 2007