Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अन्नामी पहाड़ियाँ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अन्नामी पर्वतमाला ພູຫລວງDãy Trường SơnAnnamite Range Annamite_range_pu_mat_2007_05.jpg वियतनाम के पू मत राष्ट्रीय उद्यान में अन्नामी पहाड़ियाँ लाओस, वियतनाम, कम्बोडिया फू बिया 2598 18 35 30 N 103 48 0 E type:mountain dms inline,title ट्राइऐसिक युग 1100 NW/SE 130 NE/SW अन्नामी पहाड़ियाँ (वियतनामी: Dãy Trường Sơn, लाओ: ພູຫລວງ, अंग्रेज़ी: Annamite Range) दक्षिणपूर्वी एशिया के हिन्दचीन क्षेत्र के पूर्वी भाग में एक 1,100 किलोमीटर (680 मील) तक चलने वाली पर्वतमाला है। यह लाओस, वियतनाम और पूर्वोत्तरी कम्बोडिया के एक छोटे इलाक़े पर विस्तृत है। लाओस के सिएंगखुअंग प्रान्त में खड़ा 2,598 मीटर (8,524 फ़ुट) ऊँचा फू बिया इस पर्वतमाला का सबसे ऊँचा शिखर है।Southern Annamites montane rain forests, Wayback Machine archive copy पर्यावरण अन्नामी पहाड़ियों में दो भूमीय पारिक्षेत्र (ईको-रीजन) आते हैं। एक मौसमी उष्णक्षेत्रीय वन (seasonal tropical forest), जिसमें गर्मियों में वर्षा और सर्दियों में शुष्की रहती है। दूसरा अन्नामी पर्वत आर्द्र वन (Annamite Range Moist Forests Ecoregion), जो स्वयं दो पारिक्षेत्रों में विभाजित है: दक्षिणी अन्नामी पर्वत आर्द्र वन और उत्तरी अन्नामी पर्वत आर्द्र वन। इन क्षेत्रों में कई ऐसे प्राणी रहते हैं जो केवल यहाँ या समीपी क्षेत्रों में ही मिलते हैं, जैसे कि अन्नामी ख़रगोश, साओला (हिरण व बकरी जैसा एक प्राणी), डूक लंगूर, गौर, चीनी पैंगोलिन और हिन्दचीनी बाघ।http://wwf.panda.org/about_our_earth/ecoregions/annamite_moist_forests.cfm WWF - Annamite Range Moist Forests 24 नवंबर 2016 https://web.archive.org/web/20170808092528/http://wwf.panda.org/about_our_earth/ecoregions/annamite_moist_forests.cfm 8 अगस्त 2017 live इन्हें भी देखें फू बिया लाओस, वियतनाम, कम्बोडिया हिन्दचीन सन्दर्भ श्रेणी:वियतनाम की पर्वतमालाएँ श्रेणी:लाओस की पर्वतमालाएँ श्रेणी:कम्बोडिया की पर्वतमालाएँ श्रेणी:सिएंगखुअंग प्रान्त