411 REFERENCE · Wikipedia
लैरी एलिसन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चित्र:Larry Ellison picture.png
लैरी एलिसन अमेरिकी अरबपति और निवेशक हैं। वह अमेरिकी कंप्यूटर प्रौद्योगिकी कंपनी ओरेकल कॉर्पोरेशन के सह-संस्थापक, कार्यकारी अध्यक्ष, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं।दुनिया के 10 सबसे अमीर शख्स दौलत इतनी की ख्वाब में भी न सोची जाए... https://www.abplive.com/photo-gallery/news/world-bernard-arnault-to-francoise-bettencourt-meyers-10-richest-people-in-the-world-how-much-money-they-have-know-2308004 29 जून 2023 एबीपी न्यूज़ 14 जनवरी 2023 hi
जून 2023 में, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स द्वारा उन्हें $135 अरब की अनुमानित संपत्ति के साथ दुनिया के चौथे सबसे धनी व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।AI का कमाल, अमीरी में पहली बार बिल गेट्स से आगे निकले लैरी एलिसन, जानिए कितनी पहुंच गई नेटवर्थ https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/larry-ellison-edges-past-bill-gates-first-time-to-become-worlds-fourth-richest-person/articleshow/100954427.cms 29 जून 2023 नवभारत टाइम्स hi वह हवाई द्वीपसमूह के छठे सबसे बड़े द्वीप लानई में 98% हिस्सेदारी रखते हैं। बाक़ी का 2% सरकार के पास है।एलन मस्क के अलावा दुनिया के ये पांच अरबपति, जिनके पास खुद का एक शहर https://www.abplive.com/business/elon-musk-and-5-other-businessmen-who-own-or-have-a-town-named-2361329 29 जून 2023 एबीपी न्यूज़ 18 मार्च 2023 hi
जीवनी
लैरी का जन्म 17 अगस्त 1944 को न्यूयॉर्क शहर में एक अविवाहित यहूदी मां फ्लोरेंस स्पेलमैन के घर हुआ था। उनके असल पिता इतालवी-अमेरिकी थे जो संयुक्त राज्य की सेना में पायलट थे। नौ महीने की उम्र में एलिसन को निमोनिया हो गया था। उनकी माँ ने उन्हें अपने रिश्तेदारों को गोद लेने के लिए दे दिया। 48 साल की उम्र तक वह अपनी असल मां से दोबारा नहीं मिले।
1970 के दशक की शुरुआत में उन्होंने एम्पेक्स नमक कंपनी में काम किया। वहां वह आईबीएम के लिए रिलेशनल डेटाबेस बना रहे एडगर एफ. कॉड के शोध से प्रभावित हुए। इसके बाद 1977 में उन्होंने अपने भागीदारों के साथ मिलकर ओरेकल कंपनी की स्थापना की। बाद में ओरेकल मध्य और निम्न-रेंज सिस्टम के लिए एक सफल डेटाबेस विक्रेता बन गई। इसके कारण लैरी को फोर्ब्स द्वारा सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किया जाने लगा।
यूरोपीय संघ ने 21 जनवरी 2010 को ओरेकल द्वारा सन माइक्रोसिस्टम्स के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। इस अधिग्रहण से ओरेकल को लोकप्रिय माई एसक्यूल डेटाबेस का नियंत्रण भी मिल गया। उनकी ओरेकल कॉर्पोरेशन में 42.9% की हिस्सेदारी है।
सन्दर्भ
श्रेणी:1944 में जन्मे लोग
श्रेणी:अमेरिकी अरबपति
श्रेणी:न्यूयॉर्क शहर के लोग
श्रेणी:जीवित लोग