411 REFERENCE · Wikipedia
महबूब (गीतकार)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
महबूब बॉलीवुड फिल्म गीतकार हैं। उनका पालन-पोषण महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ।
करियर
महबूब ने राम गोपाल वर्मा की 1995 की रंगीला के गीत लिखें थे। इस फ़िल्म से ए आर रहमान ने हिन्दी फिल्मों में शुरुआत की थी।इस हिंदी फिल्म से AR Rahman ने बॉलीवुड में शुरू किया था सफर, शेयर की मजेदार बातें https://zeenews.india.com/hindi/entertainment/bollywood/ar-rahman-remembers-his-first-hindi-film-song/747602 30 मई 2023 ज़ी न्यूज़ hi रहमान को उनका काम पसंद आया और उन्होंने उन्हें मणिरत्नम से मिलवाया और महबूब ने बॉम्बे के हिन्दी (डब) संस्करण के लिए गीत लिखें। महबूब ने ए आर रहमान के साथ तक्षक (1999), डोली सजा के रखना (1998) और दिल ही दिल में (2000) के डब संस्करण जैसी फिल्मों में काम किया।
महबूब ने संजय लीला भंसाली की 1999 की फिल्म हम दिल दे चुके सनम और 2002 में शक्ति - द पावर में इस्माइल दरबार के साथ काम किया है। महबूब ने कई एल्बम के लिए भी गाने लिखें हैं जिसमें केके की एल्बम पल और हमसफ़र शामिल हैं। उन्होंने ए आर रहमान की माँ तुझे सलाम एल्बम के भी गीत लिखें।वे गीतकार जिनके बोल ए.आर. रहमान की धुन में बंधे https://www.amarujala.com/kavya/kavya-charcha/lyricists-of-a-r-rehman-composed-songs?page=3 अमर उजाला 30 मई 2023
सन्दर्भ
श्रेणी:फ़िल्मी गीतकार
श्रेणी:मुंबई के लोग