411 REFERENCE · Wikipedia
ऊना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुजरात में इसी नाम के नगर ऊना, गुजरात
ऊना Una ऊना India Himachal Pradesh 31.468 76.271 inline, title हिमाचल प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त हिमाचल प्रदेश ज़िला ऊना ज़िला 18722 2011 भाषा प्रचलित पहाड़ी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
ऊना (Una) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के ऊना ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।"Himachal Pradesh, Development Report, State Development Report Series, Planning Commission of India, Academic Foundation, 2005, ISBN 9788171884452"Himachal Pradesh District Factbook," RK Thukral, Datanet India Pvt Ltd, 2017, ISBN 9789380590448
विवरण
ऊना ज़िला पंजाब के होशियारपुर तथा रूपनगर जिलों के साथ सीमाएं बाटँता है तथा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर , कागँड़ा तथा बिलासपुर के साथ इसकी सीमाएं लगती हैं। ऊना जिला की पाँच तहसीलें हैं - अम्ब , बंगाणा , ऊना , घनारी तथा हरोली।
संस्कृति
ऊना जिले की मुख्य भाषाएं पहाड़ी तथा हिन्दी हैं। पंजाब के साथ सीमा होने से कुछ क्षेत्रों में पंजाबी भी बोली जाती हैं।
कृषि
हिमाचल प्रदेश के बाकी जिलों की तरह ऊना जिला के लोग भी कृषि पर ही निर्भर करते हैं तथा कृषि ही सीधा लोगों को रोजगार प्रदान करती है।
खनिज संपदा
ऊना की खड्डों व नालों में सिलिका रेत पाई जाती है। ऊना जिला के पलकवा, हरोली, बाथड़ी खड्डों में चमकदार पत्थर व रेत पाई जाती है। यह भवन निर्माण, पुल, बांध और सड़कें बनाने में प्रयुक्त होती है।
इन्हें भी देखें
ऊना ज़िला
हिमाचल प्रदेश
ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन
सन्दर्भ
श्रेणी:हिमाचल प्रदेश के शहर
श्रेणी:ऊना ज़िला
श्रेणी:ऊना ज़िले के नगर
*