411 REFERENCE · Wikipedia
मिल्कीपुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मिल्कीपुर Milkipur मिल्कीपुर India Uttar Pradesh 26.594 81.909 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला अयोध्या ज़िला तहसील 94 2629 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी, अवधी भामस +5:30 पिनकोड 224153 दूरभाष कोड UP-42
मिल्कीपुर (Milkipur) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या ज़िले में स्थित एक कस्बा, तहसील और विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017 ," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
इतिहास
मिल्कीपुर नगर की स्थापना पासी जाति के मलिक नाथ पासी ने की थी जो प्राचीन काल में कभी यहाँ पर रहा करते थे और उन्हीं के नाम पर इस नगर का नाम मिल्कीपुर पड़ा। भर पासी एक हिंदू की एक जाति है जो मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र में पाई जाती है। थोड़ी संख्या में पासी जाति के लोग पाकिस्तान के कराची शहर में भी पाए जाते हैं। लोग मुख्य रूप से लेखक, या प्रशाशनिक अधिकारी होते थे कुछ लोगों को मुंशी या चपरासी का काम भी दिया गया था। मिल्कीपुर का इतिहास पर्यटन स्थल के रूप मे भी जाना जाता जिसमे प्रमुख रूप से त्रेता युग से जुडा हुआ है जब राजा दषरथ सरयू किनारे शिकार के लिए निकले थे तब श्रवण को अपना शिकार समझ अनजाने मे बाण चला दिया था श्रवण कुमार अपने माता पिता को मिल्कीपुर क्षेत्र के बारुण बाजार से पश्चिमी अंधा आंधी आश्रम पर बैठाकर पानी लाने गाएं थे जो आज भी आस्था का केन्द्र है। तथा इस क्षेत्र मे अगस्त मुनि की कुटी भी आस्तीकन बाजार मे स्थित है , आस्तिकन से सटकर ही यमदग्नि का भी स्थान है जिसका उल्लेख शास्त्रों में भी है। तथा "मलिक नाथ पासी "महान शिव भक्त और माता दुर्गा के भक्त थे। इन्हीं पासी राजा मलिक नाथ के नाम से इसका नाम मलिकपुर तथा बाद में मिल्कीपुर पड़ा।
भूगोल
मिल्कीपुर पृथ्वी पर 26.594375 N 81.909554 E अक्षांशों पर स्थित है तथा इसकी समुद्र तल से औसत ऊँचाई ९४ मीटर है। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र गोमती एवं तमसा नदियों से घिरा हुआ है।
जनसांख्यिकी
भारत की 2011 जनगणना के अनुसार यहाँ 2629 निवासी गिने गए थे, जिनमें से 1364 पुरुष और 1265 स्त्रियाँ थीं। इनमें 0-6 वर्ष की आयु वाले बालकों की संख्या 376 थी। यहाँ का साक्षरता दर 72.30% था, जो राज्य के 67.68% औसत दर से अधिक था। पुरुष साक्षरता दर 81.59% और स्त्री साक्षरता दर 62.22 था।
जलवायु
मिल्कीपुर Yes Yes 28 32 41 44 46 48 41 38 38 37 33 28 48 18 26 32 36 40 42 36 34 35 32 26 20 33 6 12 16 22 27 29 27 26 25 20 12 7 15 -3 7 -3 23 16 9 5 6 68 208 286 202 43 7 8 881 http://www.imd.gov.in/section/climate/ Milkipur 2010-03-25 July 2011 https://web.archive.org/web/20110521034709/http://www.imd.gov.in/section/climate/ 21 मई 2011 dead August 2010
मिल्कीपुर की जलवायु आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु है। दिसंबर से फरवरी तक शुष्क शीतकाल होता है तथा मार्च से जुलाई तक शुष्क ग्रीष्मकाल होता है। लगभग मध्य जून से लेकर मध्य सितम्बर तक वर्षा ऋतू होती है। यहाँ पर मूलतः दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून हवाओं की वजह से औसत १०१० मिलीमीटर तक वर्षा होती है। गर्मियों में तापमान ३५ से ४५ डिग्री सेल्सियस तक रहता है। जाड़ों में तापमान अधिकतम २५ डिग्री तथा न्यूनतम २-३ डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है तथा दिसंबर और जनवरी के महीनों में घना कुहरा पड़ता है।
आवागमन
सड़क मार्ग
रायबरेली से अयोध्या जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 330ए यहाँ से गुज़रता है और इसे देशभर से जोड़ता है। मिल्कीपुर उत्तर प्रदेश के राज्य महामार्ग संख्या 15 पर भी स्थित है तथा सड़क मार्ग द्वारा राजधानी लखनऊ, जिला मुख्यालय अयोध्या तथा अन्य शहरों जैसे कि रुदौली,राजेसुल्तानपुर एवं जगदीशपुर से सीधे जुड़ा हुआ है। मिल्कीपुर सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ (११५ कि.मी.), अयोध्या (३२ कि.मी.), रुदौली (२३ कि.मी.) तथा जगदीशपुर (३० कि.मी.) से भली भांति जुड़ा हुआ है।
वायु मार्ग
नजदीकी एयरपोर्ट अयोध्या (28 कि.मी.), लखनऊ (१२० किमी) तथा बनारस (२०० किमी) हैं।
मुख्य फसलें
गेंहूँ, चावल, गन्ना, सरसों, आम, इत्यादि यहाँ की मुख्य फसलें हैं।
प्रमुख धर्म
मिल्कीपुर के प्रमुख धर्म #Fcd116 धर्म प्रतिशत right हिन्दू धर्म orange 80
इस्लाम green 19
सिक्ख pink 0.7
बौद्ध धर्म black 0.2
इसाई धर्म red 0.1
मिल्कीपुर में मुख्यतः हिन्दू और मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग निवास करते हैं।
प्रमुख त्यौहार
मिल्कीपुर में लगभग सभी हिन्दू और प्रमुख इस्लामिक त्यौहार जैसे होली, दीपावली, विजयदशमी, रक्षाबंधन, रामनवमी, तिलवा, ईद इत्यादि पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाये जाते हैं।
बैंकिंग सेवाएँ
मिल्कीपुर में भारत के प्रमुख बैंकों जैसे कि इलाहाबाद बैंक,भारतीय स्टेट बैंक,बैंक ऑफ़ बड़ौदा, बड़ौदा ग्रामीण बैंक, एचडीएफसी बैंक,आदि की आधुनिक बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध हैं।
शिक्षा
नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्याय
नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्याय उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा के कुमारगंज नामक कस्बे में स्थित है। इस विश्वविद्याय का शिलान्यास १५ जनवरी सन १९७४ को भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने अयोध्या के निकट मसोधा नामक स्थान पर किया था। कृषि विभाग में PCS अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण राय को विशिष्ट अधिकारी नियुक्त किया गया। कुछ महीनो के बाद सन १९७४ में ही उनका स्थान डॉ॰ A.S. श्रीवास्तव ने ले लिया। उनकी टीम द्वारा कुछ त्वरित कार्य किये गए। सन १९७५ में उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर मसोधा की बजाय मिल्कीपुर में कुमारगंज नामक स्थान पर स्थापित करने का फैसला किया। सेवा निवृत्त IAS ऑफिसर श्री A.D. पाण्डेय को १० अक्टूबर १९७५ को विश्वविद्याय का पहला कुलपति नियुक्त किया गया। विश्वविद्यालय ने अपना संचालन, ग्राम स्वावलंबी विद्यालय आचार्य नगर नाका अयोध्या से किराये पर जमीन लेकर शुरू किया था। सन १९७५ में डॉ॰ R.P. चंदोला विश्वविद्यालय के पहले रजिस्ट्रार नियुक्त किया गए।
अन्य विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान
भारतीय शिक्षा सदन आचार्य नगर मिल्कीपुर अयोध्या।
डी०ए०वी० पब्लिक स्कूल एन०डी० यूनिवर्सिटी कुमारगंज अयोध्या।
सर्वोदय इण्टर कालेज रामगन्ज मिल्कीपुर अयोध्या।
विघा मन्दिर इण्टर कालेज मिल्कीपुर अयोध्या।
विघा मन्दिर डिग्री कालेज मिल्कीपुर अयोध्या।
राम पति बलभद्र प्रसाद इण्टर कालेज मिल्कीपुर अयोध्या।
राम एकेडमी मिल्कीपुर (सुजीत शुक्ला)
दरबारीलाल इण्टर कालेज मिल्कीपुर अयोध्या।
श्री दद्दन प्रसाद माता देवी इंटर कॉलेज भिटारी बाबा रनापुर अयोध्या।
ज्ञानदीप इण्टर कालेज अछोरा मिल्कीपुर अयोध्या।
बलदेव बिद्या पीठ इण्टर कॉलेज सेेवरा अयोध्या।
डाँ.स्वामी ओमानन्द इण्टर काँलेज कुरावन मिल्कीपुर अयोध्या।
राम चरण इंटर कॉलेज घटौली अयोध्या।
डॉ. अरविन्द स्मारक इंटर कॉलेज ऑफ़ अयोध्या।
अंबेडकर विद्यालय इंटर कॉलेज आस्तिकन अयोध्या
देव विद्यालय इंटर कॉलेज तरौली अयोध्या (सोमदेव तिवारी)
इन्हें भी देखें
अयोध्या ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:अयोध्या ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:अयोध्या ज़िले के नगर