Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सौंख

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सौंख (Saunkh) या सोंख (Sonkh) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। यहाँ के राजा हठी सिंह जाट ने यहाँ के दुर्ग के समीप तीन किलेनुमा हवेलियाँ बनवाई थी, जो सुरंगों द्वारा दुर्ग से हुड़ी थीं। इनमें से दो तो नष्ट हो चुकी हैं लेकिन तीसरी अभी अस्तित्व में है। == पुरातत्व == सन् 1969-70 काल में यहाँ खुदाई में यहाँ कई अवशेष मिले जो अब मथुरा संग्रहालय में देखे जा सकते हैं। यह 150-50 ईसापूर्व काल के हिन्द-यवन राज्य नागवंशी जाट, कुषाण जाट, अर्जुनायन जाट मित्र वंश (मथुरा के समीप का एक जाट राजवंश) के राजा गोमित्र व उनके बाद के शासकों के अवशेष हैं। जाट सम्राट अनंगपाल तोमर के दादा गोपालदेव तोमर का यहां शासन रहा जो मथुरा के प्रतापी जाट राजा थे । जाट राजा अनंगपाल तोमर का जन्म जाट कुल में 1030 ईसवी में हुआ । सौंख किला 18 वी शाताब्दी के मुस्लिम और जाट युद्धों का साक्षी रहा है । सन 1777 में अफगान मिर्जा नज़फ खां ने 70000 मुगल, पठान और फ्रांसीसी सेना के साथ मिलकर राजा तोफा सिंह पर हमला किया जिसमे मात्र 5 हजार जाट मल्ल योद्धाओं ने 70 हजार पठानों मुगलों के दांत खट्टे कर दिए और करीब 35000 पठानों मुगलों फ्रांसीसी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया । 1688 से 1736 तक राजा हाथी सिंह यहां के सबसे शक्तिशाली राजा रहे जिन्होने औरंगजेब से ब्रज के सम्पूर्ण क्षेत्र को मुक्त कराया व मुगलों के समस्त सेनापति, जागीरदार, और सूबेदारों को परास्त किया। आमेर के राजा बिशन सिंह कच्छवाहा से जयपुर के आसपास के क्षेत्र जीते और जयसिंह को मथुरा के समीप परास्त करके जाट ताकत का लोहा मनवाया। सौंख रियासत के राजा हाथी सिंह के अधिकार में करौली, भरतपुर, दौसा, रैनी, बसवा, अलवर, फरीदाबाद, नूह, मथुरा, पलवल, खुर्जा, अलीगढ़, चंदौस, खैर, राजगढ़, फरह, कोसी, तावडू, घासेरा, आदि सामरिक परगने आते थे। राजा हाथी सिंह ने मुगलों और उनके सहयोगी राजपूत राजाओं को करीब 26 युद्धों में परास्त किया। जनवरी 1716 की मेवात विजय इनकी महत्वपूर्ण विजय थी । सौंख क्षेत्र जाटों के शौर्य और वीरता का साक्षी रहा है। == इन्हें भी देखें == मथुरा ज़िला == सन्दर्भ ==