411 REFERENCE · Wikipedia
क्रॉस नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नदी क्रॉस नदीCross River Кросс-ривер.png क्रॉस नदी मार्ग 290 px नाइजीरिया कैमरून अटलांटिक महासागर 4 35 N 8 25 E inline,title समुद्रतल 600
क्रॉस नदी (Cross River), जो ओयोनो नदी (Oyono River) भी कहलाती है, दक्षिणपूर्वी नाइजीरिया की मुख्य नदी है, जिसके नाम पर उस देश के क्रॉस रिवर राज्य का नाम भी पड़ा है। यह पड़ोसी देश कैमरून में मान्यू नदी (Manyu River) के नाम से उत्पन्न होती है।Africa Élisée Reclus reprint 3 Forgotten Books 1892 341 1-4400-9130-7 https://books.google.com/books?id=D1pAa9idGX0C&pg=PA341 6 जनवरी 2017 https://web.archive.org/web/20140709031553/http://books.google.com/books?id=D1pAa9idGX0C&pg=PA341 9 जुलाई 2014 live
हालांकि अन्य अफ़्रीकी नदियों की तुलना में यह बहुत लम्बी नहीं है, इसके जलसम्भर क्षेत्र में बहुत वर्षा पड़ने के कारण यह एक चौड़ी नदी है। अपने अन्तिम ८० किमी मार्ग में यह दलदली जंगल से निकलती हुई कई धाराओं में कालाबार नदी के साथ संगम करते हुए एक बड़ा नदीमुख (डेल्टा) क्षेत्र बनाती है, जो समुद्र से दूर एक स्थलरुद्ध क्षेत्र में होने के लिए उल्लेखनीय है (नदीमुख आमतौर पर सागरीय तटों के किनारे बनाते हैं)। यह नदीमुख पश्चिमी किनारे पर ओरोन शहर और पूर्वी किनारे पर कालाबार शहर के बीच स्थित, २० किमी चौड़ा और ५० किमी लम्बा है और अटलांटिक महासागर से ३० किमी से अधिक दूर है। यहाँ यह एक ज्वारनदीमुख (एस्चुएरी) बनती है जिसमें क्षेत्र की अन्य छोटी नदियाँ भी विलय हो जाती हैं। यह ज्वारनदीमुख २४ किमी चौड़ा है और इसका पूर्वी किनारा कैमरून में है।
इन्हें भी देखें
क्रॉस रिवर राज्य
सन्दर्भ
श्रेणी:नाइजीरिया की नदियाँ
श्रेणी:क्रॉस रिवर राज्य