411 REFERENCE · Wikipedia
समनाभिकीय अणु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
समनाभिकीय अणु केवल एक तत्त्व से बने अणु होते हैं। समनाभिकीय अणुओं में विभिन्न संख्या में परमाणु शामिल हो सकते हैं। किसी तत्त्व के बनने वाले अणु का आकार तत्त्व के गुणों पर निर्भर करता है, और कुछ तत्त्व एकाधिक आकार के अणु बनाते हैं। सबसे परिचित समनाभिकीय अणु द्विपारमाण्विक अणु हैं, जिसमें दो परमाणु होते हैं, यद्यपि सभी द्विपारमाण्विक अणु समनाभिकीय नहीं होते हैं। समनाभिकीय द्विपारमाण्विक अणुओं में हाइड्रोजन(H2), ऑक्सीजन (O2),नाइट्रोजन (N2) और सभी हैलोजन शामिल हैं। ओजोन(O3) एक सामान्य समनाभिकीय त्रिपारमाण्विक अणु है। समनाभिकीय चतुष्पारमाण्विक अणुओं में आर्सेनिक (As4) और फॉस्फोरस (P4) शामिल हैं।
कभी-कभी एक ही प्रकार के धात्विक तत्त्व के परमाणुओं के समूह को एक अणु माना जाता है।"How many gold atoms make gold metal?".
सन्दर्भ
अग्रिम पठान
What are Homonuclear Molecules and Hetero-nuclear Molecules? http://www.thebigger.com/chemistry/chemical-bonding/what-are-homonuclear-molecules-and-hetero-nuclear-molecules/ TheBigger 17 April 2014
बाहरी कड़ियाँ
Homonuclear molecules
श्रेणी:समनाभिकीय अणु
श्रेणी:अणु
श्रेणी:रासायनिक तत्वों के समूह