411 REFERENCE · Wikipedia
रूप तेरा मस्ताना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
1972 की फ़िल्म गीत आराधना (1969 फ़िल्म)
रूप तेरा मस्ताना रूप तेरा मस्ताना.JPG रूप तेरा मस्ताना का पोस्टर एम॰ एम॰ मल्होत्रा बलदेव पुष्करणा खालिद अख़्तर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के॰ बी॰ लाल जितेन्द्र, मुमताज़, प्राण 4 नवंबर, 1972 भारत हिन्दी
रूप तेरा मस्ताना 1972 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह बलदेव पुष्करणा और एम॰ एम॰ मल्होत्रा द्वारा निर्मित की गई और खालिद अख्तर द्वारा इसका निर्देशन किया गया। इसमें जितेन्द्र, मुमताज़, प्राण मुख्य भूमिकाओं में हैं और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल द्वारा संगीत दिया गया है।
संक्षेप
राजकुमारी उषा का निजी सहायक अजीत (प्राण), उसे खत्म कर देता है और कुछ दिनों के लिए उस जैसी दिखने वाली किरन (मुमताज़) को ले आता है। हालांकि किरन गरीब है, वह ऐसा करने से इनकार कर देती है। फिर अजीत उसे और उसके परिवार को धमकाता है, और वह अनिच्छा से सहमत हो जाती है।
वह उषा के मंगेतर, एक राजकुमार (जितेन्द्र) से मिलती है और उसके साथ प्यार में पड़ जाती है। वह यह महसूस नहीं करती कि उसकी भावनाएँ जल्द ही इतिहास बन जायेंगी, जब उन कुछ दिनों का अंत होगा। फिर उसे यह समृद्ध जीवन शैली छोड़ देनी होगी और गरीबी में रहने के लिए वापस जाना होगा।
मुख्य कलाकार
जितेन्द्र ― राजा साहब / राजकुमार
मुमताज़ ― राजकुमारी उषा / किरन
प्राण ― अजीत
आई एस जौहर ― ड्राइवर
माल्विका ― चंपा
लीला मिश्रा ― किरन की माँ
ब्रह्म भारद्वाज ― किरन के पिता
संगीत
गायन लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल 39:14 आकाश पे दो तारें असद भोपाली महेन्द्र कपूर, लता मंगेशकर 6:40 बन के ठन के वर्मा मलिक लता मंगेशकर 4:55 बुड्ढे पे आ गई जवानी वर्मा मलिक मोहम्मद रफ़ी 7:34 देख लो वो घटा चाँद पर असद भोपाली लता मंगेशकर 3:36 हसीन दिलरुबा करीब आ असद भोपाली मोहम्मद रफ़ी 5:00 दिल की बातें दिल ही जाने असद भोपाली किशोर कुमार, लता मंगेशकर 5:30 बड़े बेवफा हैं ये हुस्न वाले आनंद बख्शी मोहम्मद रफ़ी 5:58
बाहरी कड़ियाँ
0176101 रूप तेरा मस्ताना
श्रेणी:1972 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध फिल्में