Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विशिष्ट बागवानी कृषि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

खेती में बागवानी (Horticulture) तेजी से उभरता हुआ कृषि व्यवसाय है। इस क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं। बागवानी को भविष्य की खेती भी कहा जाता है। इसे एक बार लगा देने से कई सालों तक मुनाफा ले सकते हैं। बागवानी अपने अंदर तमाम संभावनाएं समेटे हुए है जो किसानों के लिए भविष्य में सुनहरे आय का एक साधन बन सकती है। किसान साथियों, यदि आपको प्रकृति से प्यार है और खेती-किसानी की चाह है तो आप भी बागवानी (Horticulture) में संभावनाएं तलाश सकते हैं। आपको बता दें, कुछ सालों में बागवानी फसलों के उत्पादन में काफी तेजी से ग्रोथ हुआ है। फलों की मांग बाजार में सालभर रहती है। फूलों की बात करें तो इसके उत्पादन में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई है। तो आइए द रूरल इंडिया के ब्लॉग में बागवानी (Horticulture) को विस्तार से जानते हैं। बागवानी क्या है? (what is horticulture in hindi) बागवानी (horticulture) एक तेजी से उभरता हुआ कृषि व्यवसाय है। बागवानी में मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, फूलों और फलों की खेती, चाय बागान आदि प्रमुख विषय हैं। बागवानी में संभावनाओं और उसके गुणवत्ता को बेहतर बनाने का कार्य किया जाता है। बागवानी शब्द की उत्पति ग्रीक के शब्दों से हुआ है, जिसका शाब्दिक अर्थ है उद्यान की खेती। बागवानी में फलों, सब्जियों, मशरूम, कट फूलों, सजावटी फूलों और पौधों, मसालों, औषधियों फसलों का प्रमुख स्थान है जिससे किसान को फायदा होता है। बागवानी को भविष्य की खेती भी कहा जाता है जो किसानों आय के साथ-साथ जीवनस्तर में भी सुधार करता है।