Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हीनश्वान तारामंडल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|हीनश्वान तारामंडल हीनश्वान (संस्कृत अर्थ: छोटा कुत्ता) या कैनिस माइनर एक तारामंडल है जो अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में शामिल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें भी शामिल था। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे और महाश्वान तारामंडल को अक्सर शिकारी तारामंडल के शिकारी के पीछे चलते हुए दो कुत्तों के रूप में दर्शाया जाता था। रात के आसमान का सातवा सब से रोशन तारा, प्रोसीयन, भी इसमें शामिल है। अन्य भाषाओँ में अंग्रेज़ी में हीनश्वान तारामंडल को "कैनिस माइनर कॉन्स्टॅलेशन" (Canis Minor constellation) कहा जाता है। फ़ारसी में इसे "सग कूचक" (ur سگ کوچک, अर्थ: छोटा कुत्ता) कहा जाता है। अरबी में इसे "अल-कल्ब अल-असग़र" (ur الكلب الأصغر) कहा जाता है। इन्हें भी देखें प्रोसीयन तारा तारामंडल महाश्वान तारामंडल शिकारी तारामंडल श्रेणी:तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:हीनश्वान तारामंडल