Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जुनापाणी के शिलावर्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जुनापाणी के शिलावर्त जुनापाणी येथील शिळावर्तुळे mr Stone circle at Junapani, Nagpur.jpg जुनापाणी के शिलावर्त India Maharashtra 21 11 49 N 78 59 56 E नागपुर ज़िला, महाराष्ट्र भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण N-MH-A141 जुनापाणी के शिलावर्त भारत के महाराष्ट्र राज्य के नागपुर नगर के पास स्थित जुनापाणी शहर में महापाषाण शिलावर्त (बड़ी शिलाओं से ज़मीन पर बने गोले) हैं जो यहाँ प्रागैतिहासिक काल में बनाए गए थे। यहाँ पत्थरों के ऐसे 300 चक्र मिले हैं। सन् 1879 में इतिहासकार जे॰ ऍच॰ रिवॅट-कारनैक ने यहाँ खुदाई करके इनकी खोज की थी। इन शिलावर्तों में लोहे के ख़ंजर, कुल्हाड़े, फावड़े, कंगन, छल्ले, तराशने के पैने औज़ार और चिमटे (जो शायद कभी लकड़ी के दस्ते रखते थे) मिले हैं। यहाँ लाल और काली मट्टी के बर्तनों के टुकड़े भी मिले हैं जिनमें से कुछ पर काले रंग से डिज़ाईन बने हुए हैं। कुछ जगहों पर लोग भी दफ़न हैं और वहाँ केअर्न (पत्थरों की व्यवस्थित ढेरियाँ) बने हुए हैं।Ghosh, Amalananda (1990). An Encyclopaedia of Indian Archaeology. pp. 120-121. BRILL. ISBN 9789004092648.Deo, S.B. (1985). "The Personality of Vidarbha Megaliths". Studies in India Archeology. p. 25. Popular Prakashan. ISBN 9780861320882. इतिहासकारों के अनुसार यह शिलावर्त शायद 1000 ईसापूर्व काल में बने हों। कुछ पत्थरों पर प्यालों के चिह्न हैं और उन्हें दिशाओं के अनुसार खड़ा किया गया है जिस से यह सम्भावना बनती है कि इनका प्रयोग खगोल-जिज्ञासा से सम्बन्धित रहा हो। हालांकि बहुत से शिलावर्त पाषाण युग में बने होते हैं, अपनी निर्माण आयु के मुताबिक़ यह शिलावर्त लौह युग में बने थे।"Archaeo Astronomy In Indian Context: A Programme of the Tata Institute of Fundamental Research Funded by Jamsetji Tata Trust Highlights of Results from December 2006 to December 2010" https://web.archive.org/web/20131216054657/http://www.tifr.res.in/~archaeo/ReviewCommitteeFiles/Report%20for%20review%202010.pdf 16 दिसंबर 2013 (pdf). Tata Institute of Fundemental Research. Retrieved 10 फ़रवरी 2013."Megaliths in Ancient India and Their Possible Association to Astronomy1" https://web.archive.org/web/20140327092341/http://www.tifr.res.in/~archaeo/papers/Prehistoric%20astronomy/Megaliths%20in%20Ancient%20India.pdf 27 मार्च 2014 (pdf). 3. A special case of Junapani. Tata Institute of Fundamental Research (TIFR). Retrieved 10 फ़रवरी 2013. इन्हें भी देखें महापाषाण शिलावर्त सन्दर्भ 2 श्रेणी:शिलावर्त श्रेणी:महापाषाण स्थापत्य श्रेणी:भारत में पुरातात्विक स्थल‎ श्रेणी:प्रागैतिहासिक भारत