Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: बीई) उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली नगर में स्थित एक रेलवे स्टेशन है। भारत की राजधानी, नई दिल्ली से लगभग २५० किमी की दूरी पर स्थित बरेली जंक्शन उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में से एक है, जहाँ से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत भारत के अधिकांश नगरों के लिए रेलगाड़ियां उपलब्ध हैं। पहले यहाँ से ब्रॉड और मीटर गेज, दोनों पर ही रेलगाड़ियों का संचालन हुआ करता था, परन्तु अब लगभग सभी मीटर गेज लाइनों को ब्रॉड गेज में बदला जा चुका है। प्रशासनिक तौर पर यह स्टेशन रेलवे के उत्तरी अंचल के मुरादाबाद मण्डल के अंतर्गत आता है, तथा कुल आमदनी के आधार पर इसे नॉन सुपर ग्रेड थ्री स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। == इतिहास == वाराणसी को लखनऊ से जोड़ने के बाद अवध व रुहेलखण्ड रेलवे ने लखनऊ के पश्चिम में रेलवे सेवाओं का विस्तार करना शुरू किया। इसी क्रम में लखनऊ से संडीला और फिर हरदोई तक रेलवे लाइन का निर्माण १८७२ में पूरा हुआ। १८७३ में बरेली तक की लाइन पूरी हुई, और उसी वर्ष इस रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ। इससे पहले १८७२ में मुरादाबाद से चंदौसी को जोड़ने वाली एक लाइन भी बन चुकी थी, और फिर १८७३ में ही इसे भी बरेली तक बढ़ा दिया गया। रामपुर होते हुए बरेली-मुरादाबाद कॉर्ड १८९४ में बनकर तैयार हुआ था। कालांतर में इसे मुख्य लाइन, तथा पुरानी लाइन को चंदौसी लूप कहा जाने लगा। == सन्दर्भ == साँचा:बरेली-अलीगढ़ लाइन साँचा:बरेली-कासगंज-मथुरा/कानपुर लाइन