411 REFERENCE · Wikipedia
पॉलीविनाइल क्लोराइड
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पॉलिख़्लोरोएथिलीन Polyvinylchlorid.svg PVC-3D-vdW.png (C2H3Cl)n पॉलि(1-ख़्लोरोएथिलीन)
पॉलिख़्लोरोएथिलीन (IUPAC नाम: पॉलि(1-ख़्लोरोएथिलीन), पारम्परिक नाम: पॉलि विनिल ख़्लोराइड (पीवीसी)) एक अक्रिस्टलीय तापसुघट्य (अमॉर्फ़स प्लास्टिक) कठोर पदार्थ है। ऊष्मा तथा रासायनिक पदार्थों का इस पर प्रभाव नहीं पड़ता है। पॉलीएथिलीन और पॉलिप्रोपिलीन के पश्चात् यह तृतीय सर्वाधिक उत्पादित प्लास्टिक है। निर्माण कार्यों में पीवीसी का उपयोग होता है। पीवीसी से पाइप, केबल इंसुलेशन, फ़र्श पर बिछाने की चादर, दरवाज़े आदि बनाए जाते हैं। पीवीसी को एकलक ख़्लोरोएथीन के बहुलकीकरण द्वारा निर्मित किया जाता है।
शुद्ध पीवीसी मूलतः सफ़ेद, कठोर और भङ्गुर ठोस होता है जिसमें सुघट्यकारी मिलाकर उसे नरम व लचीला बनाया जाता है। सुघट्यकारी के रूप में फ़्थ़ॅलेट्स (phthalates) का प्रयोग सर्वाधिक होता है। नरम पीवीसी का उपयोग वस्त्र तथा गद्दे आदि बनाने के लिए भी किया जाता है।
निर्माण
पॉलिख़्लोरोएथिलीन को एकलक ख़्लोरोएथीन के बहुलकीकरण द्वारा निर्मित किया जाता है।
center|thumb|550px
श्रेणी:कार्बनिक यौगिक
श्रेणी:परावैद्युत
श्रेणी:प्लास्टिक