Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अडालज वाव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अडालज की बावड़ी (गुजराती : अडालजनी वाव) एक सीढ़ीदार कुँआ (बावड़ी) है जो गुजरात के अडालज नामक गाँव में है। दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग इस कुएं को देखने आते रहते हैं। वास्तव में यह एक बड़े भवन के रूप में निर्मित है और ५ मंजिला है। भारत में इस तरह के कई सीढ़ीनुमा कूप हैं। अडालज गाँव गांधीनगर जिले के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और गांधीनगर से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर है। अहमदाबाद से इसकी दूरी 18 किमी है। यह छोटा सा गाँव प्राचीन काल में 'दांडई देश' नाम से जाना जाता था। यह पहली मंज़िल पर लगे संमरमर के पत्थर पर संस्कृत में लिखे आलेख से मालूम होता है कि इसे १४९९ में रानी रूडाबाई ने अपने पति राजा वीरसींह की स्मृति में बनवाया था। इसलिये इसे रूडाबाई का वाव (गुजराती में : रूडाबाईनी वाव) भी कहते हैं। यह वाव पाँच मंज़िला है और अष्टभुजाकार बना हुआ है। वास्तुकला का नायाब नमूना यह ढाँचा १६ स्तंभों पर खड़ा है। सूरज की रोशनी सीधा दीवारों पर सिर्फ़ थोड़े समय के लिए ही पड़ती है, इसीलिए बाहर से भीतर का तापमान ६ डिग्री कम रहता है। == चित्रावली == == इन्हें भी देखें == रानी की वाव (पाटण, गुजरात) चाँद बावड़ी == बाहरी कड़ियाँ == अदालज वाव (भारत दर्शन)