411 REFERENCE · Wikipedia
रामकृष्ण खत्री
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामकृष्ण खत्री (३ मार्च १९०२ से १८ अक्टूबर १९९६) गोविन्द प्रकाश, नरेन्द्र, गंगारामक्रान्त स्वाधीनता संग्राम के क्रान्तिकारी साहित्य का इतिहास http://www.worldcat.org/title/svadhinata-sangrama-ke-krantikari-sahitya-ka-itihasa/oclc/271682218 6 फरबरी 2014 1 1 2006 प्रवीण प्रकाशन नई दिल्ली hi 81-7783-119-4 275 https://web.archive.org/web/20131014175453/http://www.worldcat.org/title/svadhinata-sangrama-ke-krantikari-sahitya-ka-itihasa/oclc/271682218 14 अक्तूबर 2013 live
ग्राम चिखली, बुलढाणा जिला बरार, महाराष्ट्र लखनऊ, उत्तर प्रदेश भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन
रामकृष्ण खत्री (जन्म: ३ मार्च १९०२ महाराष्ट्र, मृत्यु: १८ अक्टूबर १९९६ लखनऊ) भारत के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे। उन्होंने हिन्दुस्तान प्रजातन्त्र संघ का विस्तार मध्य प्रान्त और महाराष्ट्र में किया था। उन्हें काकोरी काण्ड में १० वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गयी।क्रान्त स्वाधीनता संग्राम के क्रान्तिकारी साहित्य का इतिहास http://www.worldcat.org/title/svadhinata-sangrama-ke-krantikari-sahitya-ka-itihasa/oclc/271682218 ५ फरबरी २०१४ 1 1 2006 प्रवीण प्रकाशन नई दिल्ली hi 81-7783-119-4 २३४-२३५ इन पर यह आरोप सिद्ध हुआ कि हिन्दुस्तान प्रजातन्त्र संघ का विस्तार मध्य भारत और महाराष्ट्र में कर रहे थे। उन्हें दस वर्ष के कठोर कारावास की सजा हुई। https://web.archive.org/web/20131014175453/http://www.worldcat.org/title/svadhinata-sangrama-ke-krantikari-sahitya-ka-itihasa/oclc/271682218 14 अक्तूबर 2013 live
हिन्दी, मराठी, गुरुमुखी तथा अंग्रेजी के अच्छे जानकार खत्री ने शहीदों की छाया में शीर्षक से एक पुस्तक भी लिखी थी जो नागपुर से प्रकाशित हुई थी। स्वतन्त्र भारत में उन्होंने भारत सरकार से मिलकर स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानियों की सहायता के लिये कई योजनायें भी बनवायीं। काकोरी काण्ड की अर्द्धशती पूर्ण होने पर उन्होंने काकोरी शहीद स्मृति के नाम से एक ग्रन्थ भी प्रकाशित किया था। लखनऊ से बीस मील दूर स्थित काकोरी शहीद स्मारक के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
१८ अक्टूबर १९९६ को ९४ वर्ष की आयु में उनका देहान्त हुआ।
संक्षिप्त जीवनी
रामकृष्ण खत्री का जन्म ३ मार्च १९०२ को ब्रिटिश राज में वर्तमान महाराष्ट्र के जिला बुलढाना बरार के चिखली गाँव में हुआ। उनके पिता का नाम शिवलाल चोपड़ा व माँ का नाम कृष्णाबाई था।खत्री रामकृष्ण, शहीदों की छाया में,१९८३, विश्वभारती प्रकाशन नागपुर, पृष्ठ:XIII छात्र जीवन में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के व्याख्यान से प्रभावित होकर उन्होंने साधु समाज को संगठित करने का संकल्प किया और उदासीन मण्डल के नाम से एक संस्था बना ली। इस संस्था में उन्हें महन्त गोविन्द प्रकाश के नाम से लोग जानते थे। क्रान्तिकारियों के सम्पर्क में आकर उन्होंने स्वेच्छा से हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के संगठन का दायित्व स्वीकार किया। मराठी भाषा के अच्छे जानकार होने के नाते राम प्रसाद 'बिस्मिल' ने उन्हें उत्तर प्रदेश से हटाकर मध्य प्रदेश भेज दिया। व्यवस्था के अनुसार उन्हें संघ का विस्तारक बनाया गया था।
काकोरी काण्ड के पश्चात् जब पूरे हिन्दुस्तान से गिरफ़्तारियाँ हुईं तो रामकृष्ण खत्री को पूना में पुलिस ने धर दबोचा और लखनऊ जेल में लाकर अन्य क्रान्तिकारियों के साथ उन पर भी मुकदमा चला। तमाम साक्ष्यों के आधार पर उन पर मध्य भारत और महाराष्ट्र में हिन्दुस्तान प्रजातन्त्र संघ के विस्तार का आरोप सिद्ध हुआ और उन्हें दस वर्ष की सजा हुई।
पूरी सजा काटकर जेल से छूटे तो पहले राजकुमार सिन्हा के घर का प्रबन्ध करने में जुट गये फिर योगेश चन्द्र चटर्जी की रिहाई के लिये प्रयास किया। उसके बाद सभी राजनीतिक कैदियों को जेल से छुड़ाने के लिये आन्दोलन किया। काकोरी स्थित काकोरी शहीद स्मारक रामकृष्ण खत्री और प्रेमकृष्ण खन्ना के संयुक्त प्रयासों से ही बन सका।
१७, १८, १९ दिसम्बर १९७७ को लखनऊ में काकोरी शहीद अर्द्धशताब्दी समारोह, २७, २८ फरबरी १९८१ को इलाहाबाद में शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद बलिदान अर्द्धशताब्दी समारोह तथा २२,२३ मार्च १९८१ को नई दिल्ली में शहीद भगतसिंह सुखदेव राजगुरु के बलिदान के अर्द्धशताब्दी समारोह में रामकृष्ण खत्री की उल्लेखनीय भूमिका रही। खत्री रामकृष्ण, शहीदों की छाया में,१९८३, विश्वभारती प्रकाशन नागपुर, पृष्ठ:२३, ३०,३३
उनके पाँच पुत्र हुए प्रताप, अरुण, उदय, स्वप्न और आलोक।खत्री रामकृष्ण, शहीदों की छाया में,१९८३, विश्वभारती प्रकाशन नागपुर, पृष्ठ:XI लखनऊ में कैसरबाग की मशहूर मेंहदी बिल्डिंग के २ नम्बर मकान में अपने तीसरे पुत्र उदय खत्री के साथ उन्होंने अपने जीवन की अन्तिम बेला तक निवास किया। लखनऊ में ही १८ अक्टूबर १९९६ को ९४ वर्ष की आयु में उनका देहावसान हुआ।
लेखन एवं प्रकाशन
रामकृष्ण खत्री ने एक पुस्तक स्वयं लिखी और एक ग्रन्थ का प्रकाशन किया। उन दोनों कृतियों का ब्यौरा इस प्रकार है:
शहीदों की छाया में: लेखक - रामकृष्ण खत्री, विश्वभारती प्रकाशन नागपुर से १९८३ में प्रकाशित हुई। इसका विमोचन १० सितम्बर १९८४ को इन्दिरा गान्धी ने किया। खत्री रामकृष्ण, शहीदों की छाया में,१९८३, विश्वभारती प्रकाशन नागपुर Entro page
काकोरी शहीद स्मृति: सम्पादक - डॉ॰ भगवान दास माहौर। खत्री द्वारा प्रकाशित इस ग्रन्थ का विमोचन १९७८ में नीलम संजीव रेड्डी ने नई दिल्ली में किया। खत्री रामकृष्ण, शहीदों की छाया में,१९८३, विश्वभारती प्रकाशन नागपुर, पृष्ठ:23, 24
सन्दर्भ
सन्दर्भ ग्रन्थ सूची
डा॰ भगवानदास माहौर काकोरी शहीद स्मृति १९७८ प्रकाशक: रामकृष्ण खत्री काकोरी शहीद अर्द्धशताब्दी समारोह समिति २ मेंह्दी बिल्डिंग केसरबाग लखनऊ २२६००१ (उ॰प्र॰)
आशारानी व्होरा स्वाधीनता सेनानी लेखक-पत्रकार २००४ प्रतिभा प्रतिष्ठान १६६१ नेताजी सुभाष मार्ग नई दिल्ली ११०००२ ISBN 81-88266-23-X
डा॰ मदनलाल वर्मा 'क्रान्त' स्वाधीनता संग्राम के क्रान्तिकारी साहित्य का इतिहास २००६ प्रवीण प्रकाशन नई दिल्ली ISBN 81-7783-122-4 (Set)
इन्हें भी देखें
हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन
बाहरी कड़ियाँ
Encyclopaedia of eminent thinkers, Volume 7 By K. S. Bharathi - गूगल बुक पृष्ठ १३० शहीदों की छाया में लेखक रामकृष्ण खत्री
श्रेणी:भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम