411 REFERENCE · Wikipedia
मंगोलिया का राष्ट्रगान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Монгол улсын төрийн дуулал मोंगोल उल्सिन तोएरीन दूलल(मंगोलिया का राष्ट्रगान) राष्ट्रीय त्सेनदीन दमदिनसुएरेन बिलेगीन दमदिनसुएरेन व / लुवसनजम्बयिन मोएरदोर्ज १९५० Anthem of Mongolia.oga मंगोलिया का राष्ट्रगान (वाद्यों पर)
मंगोलिया के राष्ट्रगान की कृति १९५० में हुई थी। इसके बोल त्सेनदीन दमदिनसुएरेन (Tsendiin Damdinsüren) ने लिखे थे और संगीतकार बिलेगीन दमदिनसुएरेन (Bilegiin Damdinsüren) व लुवसनजम्बयिन मोएरदोर्ज (Luvsanjambyn Mördorj) थे।The CIA World Factbook 2012 https://web.archive.org/web/20140920204103/http://books.google.com/books?id=o4lyrrsX0-wC 20 सितंबर 2014 , Central Intelligence Agency, pp. 1977, Skyhorse Publishing Inc., 2011, ISBN 9781616083328, ... 'Mongol ulsyn toriin duulal' (National Anthem of Mongolia) lyrics/music: Tsendiin Damdinsuren/ Bilegiin Damdinsuren and Luvsanjamts Murjorj ... music adopted 1950, lyrics adopted 2006; the anthem's lyrics have been altered on numerous occasions ...
भूतपूर्व राष्ट्रगान
२०वीं सदी में मंगोलिया के कई राष्ट्रगान रहे थे। पहला राष्ट्रगान १९२४-१९५० काल में जारी था और उसे 'मंगोलियाई इंतरनास्योनाल' के नाम से भी जाना जाता है।http://www.nationalanthems.info/mn-50.htm संग्रहीत प्रति 20 जून 2013 https://web.archive.org/web/20130727105816/http://www.nationalanthems.info/mn-50.htm 27 जुलाई 2013 dead इसके बोल सोनोमबलशिर्यिन बुजन्नेमेच ने लिखे थे और धुन मग्सरशौय्न दुर्गरशौ की बनाई हुई थी। इसके बाद दूसरा राष्ट्रगान १९५०-१९६२ काल में और तीसरा १९६१-१९९१ काल में मान्य रहा। १९९१ में १९५० वाला तराना फिर से प्रयोग होने लगा लेकिन उसमें लेनिन, स्टालिन, सुएख़बातर और चोइबल्सन की बढ़ाई करने वाले बोल हटा दिए गए। ६ जुलाई २००६ में मंगोलियाई संसद ने राष्ट्रगान को संशोधित करके उसमें चंगेज़ ख़ान की स्मृति वाले शब्द डलवा दिए।
वर्तमान राष्ट्रगान के बोल
मंगोल भाषालिप्यंतरणहिन्दी अनुवाद mn Дархан манай тусгаар улс
Даяар Монголын ариун голомт
Далай их дээдсийн гэгээн үйлс
Дандаа энхжиж, үүрд мөнхөжнө
Хамаг дэлхийн шударга улстай
Хамтран нэгдсэн эвээ бэхжүүлж
Хатан зориг, бүхий л чадлаараа
Хайртай Монгол орноо мандуулъя
Өндөр төрийн минь сүлд ивээж
Өргөн түмний минь заяа түшиж
Үндэс язгуур, хэл соёлоо
Үрийн үрдээ өвлөн бадраая
Эрэлхэг Монголын золтой ардууд
Эрх чөлөө жаргалыг эдлэв
Жаргалын түлхүүр, хөгжлийн тулгуур
Жавхлант манай орон мандтугайदरख़न मनई तुसगार उल्स
दयर मोंगोलीन अरउन गोलोम्त
दलई इख़ दीदसीन गेगेन उइल्स
दन्दा एंख़जिज, ऊर्द मुंख़जिनु
ख़मग देलख़िय्न शुदर्गा उल्स्तई
ख़मत्रन नेग्दसेन एवे बेख़जूल्ज
ख़तन ज़ोरिग, बुख़ी चदलारा
ख़रतई ओर्नो मंदूलया
उन्दुर तुरीन मिनि सुल्द इवेज
उर्गुन तुम्नी मिनि ज़या तुशिज
उएन्देस यज़गूर, हेल सोयोलो
उएरीन उर्दे उवलुन बद्रआया
एरेलख़ेग मोंगोलीन ज़ोलतोई अरदूद
एर्ख़ चुलू जर्गलीग एदलेव
जर्गलीन तुलख़ूर, ख़ुगजिलिन तुलगूर
जव्ख़लन्त मनई ओरोन मंदतुगईहमारा अटल आज़ाद देश
सभी मोंगोलों की पवित्र धरोहर
पूरी दुनिया के अच्छे कर्म
सदैव स्थाई, हमेशा क़ायम
दुनिया के सभी ईमानदार देशों से
हमारे सम्बन्ध मज़बूत करो
अपनी पूरी दृढ़ता और शक्ति से
अपने प्यारे मंगोलिया का विकास करें
हमारे महान राष्ट्र का चिह्न आशीर्वाद देता है
लोगो का भाग्य सहारा देता है
हमारा वंश, संस्कृति और भाषा
(इनसे) हमेशा श्रद्धा रखें और समृद्ध करें
प्यारे मंगोलिया के उज्ज्वल लोगों
स्वतंत्रता और आनंद पाओ
ख़ुशी की चाबी, समपन्नता का स्तम्भ
हमारा महान देश ख़ुशहाल हो
मंगोलियाई शब्दों में बिन्दु-युक्त 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
मंगोलिया का ध्वज
बाहरी जोड़
मंगोल बच्चों द्वारा गाया गया मंगोलियाई राष्ट्रगान, यू-ट्यूब पर
मंगोल सैनिक टोली द्वारा गाया गया मंगोलियाई राष्ट्रगान, यू-ट्यूब पर
सन्दर्भ
2
श्रेणी:एशिया के राष्ट्रगान
श्रेणी:मंगोलिया