Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भवानीचरण बन्द्योपाध्याय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भवानीचरण बन्द्योपाध्याय (बंगला: ভবানীচরণ বন্দ্যোপাধ্যায় ; 1787 – 20 फ़रवरी 1848) भारत के ख्यातलब्ध पत्रकार, लेखक एवं वक्ता थे। भाषणकला में गहराई के लिये उनकी प्रशंसा की जाती थी। वे परम्परावादी हिन्दू थे जिन्होने राजा राममोहन राय द्वारा सती प्रथा की समाप्ति के लिये किये गये प्रयासों का डटकर विरोध किया। उन्होने धर्मसभा नामक संस्था की स्थापना की। उनके देहान्त के पश्चात १८४९ में उनके पुत्र राजकृष्ण बन्द्योपाध्याय के देखरेख में उनका जीवनचरित प्रकाशित किया गया। इन्हें भी देखें समाचार चन्द्रिका श्रेणी:भारतीय पत्रकार