411 REFERENCE · Wikipedia
कामा नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
300px|right|thumb|कामा नदी
कामा (अंग्रेज़ी: Kama; रूसी भाषा: река́ Ка́ма) रूस में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। यह वोल्गा नदी की बाएँ तरफ की सबसे लम्बी सहायक नदी है। वास्तव में मिलन बिन्दु तक यह वोल्गा से भी बड़ी है।
यह यूराल पर्वत के पश्चिमी प्रदेश में मोलोटोव नगर के पश्चिम से निकलती है। क्रमानुसार उत्तर, पूर्व तथा दक्षिण की ओर मुड़कर मोलोटोव पहुँचती है। फिर, १,२०० मील दक्षिण-पश्चिम बहकर काज़ान शहर के निकट वोल्गा में गिरती है। यही संगम प्राचीन तातार राज्य का केंद्र था। नहर द्वारा कामा का संबंध उत्तरी ड्वीना से हो जाने के कारण यूराल प्रदेश से बाल्टिक सागर तक यातायात का एक महत्वपूर्ण मार्ग खुल गया है। गर्मियों में मोलोटोव तक बड़े जलयान आ सकते हैं। मोलोटोव के निकट कामा के जल से विद्युत् उत्पादन भी होता है।
इन्हें भी देखें
वोल्गा नदी
बाहरी कड़ियाँ
Kama River
en Naberezhnye Chelny and the Kama River
श्रेणी:रूस की नदियाँ
श्रेणी:विश्व की नदियाँ