Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१९००

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 १९०० ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है, जो सोमवार से प्रारंभ हुआ था। घटनाएँ जनवरी - जून २ जनवरी - न्यू यॉर्क में पहली बिजली चालित बस शुरु हुइ। ३० जनवरी - केंटची के राज्यपाल विलियम गोबेल को गोली मार दी गई। ६ फरवरी - हेग में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत की स्थापना हुई। ९ फरवरी - डेविस कप की शुरुआत हुई। २७ फरवरी - ब्रितानी लेलेबर पार्टी की स्थापना हुई। १ अप्रैल - रानी विक्टोरिया द्वारा आइरिश गार्ड्स की स्थापना की गई। ४ अप्रैल - वेल्स के राजकुमार पर बेल्जियम की यात्रा के दौरान हमला किया गया। ३० अप्रैल - हवाई आधिकारिक तौर पर अमेरिका का भूख़ंड बना। १४ मई - पेरिस में द्वितीय ओलम्पिक खेल की शुरुआत हुई। जुलाई-दिसंबर ५ जुलाई - ब्रिटिश पार्लियामेंट ने आस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल संविधान का कानून पारित किया। ९ जुलाई - रानी विक्टोरिया ने आस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल संविधान के कानून को सहमति दी। १६ जुलाई - रूस ने मंचूरिया में चीनी लोगों के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया। १९ जुलाई - पेरिस मेट्रो की प्रथम लाइन की शुरुआत। २९ जुलाई - इटली के राजा उम्बर्टो प्रथम की हत्या। ६ नवंबर - विलियम मेकिनले दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपती चुने गये। ७ दिसंबर - क्वांटम भौतिकी का जन्म। अज्ञात तारीख़ की घटनाएँ विश्व जनसंख्या विश्व - १,६५०,०००,००० अफ्रिका - १३३,०००,००० एशिया - ९४७,०००,००० युरोप - ४०८,०००,००० लेटिन अमेरिका - ७४,०००,००० उत्तरी अमेरिका - ८२,०००,००० ओशिनिया - ६,०००,००० जन्म १ जनवरी - पाओला बोरबोनी, इटली की अभिनेत्री (मृ १९९५) २ जनवरी - विलियम हेन्स, अमेरिकी अभिनेता (मृ १९७३) ६ जनवरी - जॉन सिंक्लेयर, अमेरिकी अभिनेता (मृ १९४५) २० मई- सुमित्रानंदन पंत, हिंदी कवि (मृ। १९७७) १८ अगस्त- विजयलक्ष्मी पंडित, भारत की पहली महिला राजदूत निधन ३ फरवरी - केंटची के राज्यपाल विलियम गोबेल की हत्या। २९ जुलाई - उम्बर्टो प्रथम, इटली के राजा १९०० १९००