411 REFERENCE · Wikipedia
हूनान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|चीन में हूनान प्रांत (लाल रंग में)
हूनान (湖南, Hunan) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित एक प्रांत है। हूनान का अर्थ 'झील से दक्षिण' होता है, जो इस प्रांत की दोंगतिंग झील से दक्षिण की स्थिति पर पड़ा है। हूनान की राजधानी चांगशा (长沙, Changsha) शहर है। क्योंकि शिआंग नदी इस प्रान्त की एक प्रमुख नदी है इसलिए इस प्रान्त को चीनी भावचित्रों में संक्षिप्त रूप से 'शिआंग' ( 湘, Xiang) लिखा जाता है। यह प्राचीनकाल में शक्तिशाली चू राज्य का हिस्सा था। हूनान का क्षेत्रफल २,११,८०० वर्ग किमी है, यानि भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य से ज़रा कम। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ६,५६,८३,७२२ थी, यानि भारत के झारखंड राज्य से ज़रा कम।
हूनान का मौसम गरम और नम माना जाता है। सर्दियों में बर्फ़ कभी-कभार ही पड़ती है। मौसम के गर्म और नम रहने के कारण खाना जल्दी ख़राब हो जाता है, इसलिए हुनानी खाना अपने मिर्च-मसालों के लिए प्रसिद्ध है जो इसे अधिक देर तक सुरक्षित रखते हैं।Frommer's San Francisco with Kids, Noelle Salmi, John Wiley & Sons, 2009, ISBN 978-0-470-38744-3, ... Hot weather in the mountainous Hunan region called for strong spices to help preserve food and mask spoilage ... प्रान्त में हान चीनी लोग बहुसंख्य हैं, हालांकि यहाँ मियाओ, तुजिया, दोंग, याओ, बइ, हुई, झुआंग और अन्य जातियों के समुदाय भी रहते हैं।Let's Go China, Shelley Jiang, Shelley Cheung, Macmillan, 2004, ISBN 978-0-312-32005-8 जनवादी गणतंत्र चीन के संस्थापक माओ ज़ेदोंग का जन्मस्थान, शाओशान शहर, भी हूनान प्रान्त में स्थित है।The Rough Guide to China https://web.archive.org/web/20140725180545/http://books.google.com/books?id=vz48pBs5w14C 25 जुलाई 2014, David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2, ... Mao Zedong's birthplace, the hamlet of SHAOSHAN (韶山, sháoshān), lies 90km to the southwest of Changsha, a fine day-trip from the provincial capital through the Hunanese countryside ...
हूनान के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
चांगशा
दोंगतिंग झील
चू राज्य (प्राचीन चीन)
शिआंग नदी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:हूनान
श्रेणी:चीन के प्रांत
श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के प्रान्त