411 REFERENCE · Wikipedia
स्विचित संधारित्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्विचित संधारित्र (स्विच्ड कैपेसिटर) इलेक्ट्रानिक परिपथों में प्रयुक्त एक अवयव है। इसका उपयोग विविक्त-काल संकेत प्रसंस्करण (discrete time signal processing) में किया जाता है। स्विचित संधारित्रों का उपयोग करते हुए जो फिल्टर बनाये जाते हैं उन्हें 'स्विचित संधारित्र फिल्टर' (switched-capacitor filters) कहते हैं। एकीकृत परिपथ के अन्दर फिल्टर बनाने में ये विशेष रूप से उपयोगी हैं क्योंकि आईसी के अन्दर सही मान वाले प्रतिरोधक और संधारित्र बनाना महंगा काम है।
== इन्हें भी देखें ==
स्विच मोड पॉवर सप्लाई (SMPS)