Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुर्तगाली विकिपीडिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पुर्तगाली विकिपीडिया Portuguese Wikipedia - 6 May 2016 (UTC -3).png Wikipedia-logo-v2-pt.svg पुर्तगाली विकिपीडिया का मुखपृष्ठ, 6 मई 2016 नहीं America मियामी, फ़्लोरिडा, संयुक्त राज्य अमेरिका संजाल विश्वकोश प्रयोजना पुर्तगाली वैकल्पिक विकिमीडिया संस्थान 85% yes 2001 5 11 yes क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेन्स 4.0 USERS pt N पुर्तगाली विकिपीडिया (pt Wikipédia em português no) विकिपीडिया, मुक्त विश्वकोश का पुर्तगाली भाषा का संस्करण है। यह विकिपीडिया के पाँचवा संस्करण था जिसे 11 मई 2001 में आरम्भ किया गया था। वर्तमान इसके ARTICLES pt N लेख हैं। 2004 के अतिकाल से, इस संस्करण में तेजी से वृद्धि हुई। मई 2005 के दौरान, इसने दोनों स्पेनी और इतालवी भाषाओं के विकिपीडियाओं को पीछे छोड़ दिया। तुलनात्मक रूप से, मई 2004 में यह लेख संख्या के आधार पर 17वां सबसे बड़ा विकिपीडिया था। पुर्तगाली लेखों में लेखन के रूप में छोटे बदलाव हो सकते हैं, क्योंकि यूरोपीय पुर्तगाली और ब्राज़ीली पुर्तगाली में शब्दावली और उपयोग में छोटे बदलाव हो सकते है। लेख में एक या अन्य भिन्नक हो सकता है जो इसपर निर्भर है की कौन लेख लिख रहा है। वर्ष 2005 में, पुर्तगाली विकिपीडिया का विभाजन कर और ब्राज़ीली पुर्तगाली (pt-br) का एक अलग संस्करण बनाने के प्रस्ताव को विकिमीडिया समुदाय द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। अभिलक्षण पुर्तगाली भाषा विकिपीडिया अंग्रेजी से बहुत से पहतुओं में भिन्न है:- प्रस्तावित विलोपन उपलब्ध नहीं है। एक पृष्ठ के विलोपन के लिए, किसी को उस पृष्ठ को "Eliminação rápida" (त्वरित उन्मूलन, तेजी से हटाने के समान) या "Páginas para eliminar" (पृष्ठ लुप्तीकरण, विलोपन के लिए लेख के सामान) पर ले जाना चाहिये। हटाने की प्रक्रिया के लिए लेख को आम सहमति के लिए नहीं रखा जाता, बल्कि मत अनुपात की ओर ले जाया जाता है। यदि हटाने/रखने के मतों का अनुपात २/३ तक पहुँचता है, तब पृष्ठ, नष्ट कर दिया जाता है और इसके उलट भी यही लागू होता है। यह एक और मतदान प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित किया गया था। चर्चा पृष्ठ कम से कम सात दिन तक रखा जाता है, जिसके बाद प्रशासक बहस को समाप्त कर देता है यदि अनुपात तक पहुँचा जा चुका है तो। यदि नहीं, तो चर्चा सात दिनों के लिए और रखी जाती है। संपादकों के लिए आवश्यक नहीं की वे अपने मत के लिए कारण दें, लेकिन उनके पास मतदान का अधिकार होना चाहिए। यह अधिकार को पाने के लिए, संपादकों को लॉग इन होना चाहिए, एक वैध (अनविलोपित और अपूर्वस्थितिकृत) सम्पादन किया हुआ होना चाहिए जो कम से कम ४५ दिन पहले संपादित किया होगा और कम से कम १०० वैध संपादन होने चाहिए। उचित उपयोग छवियाँ निषिद्ध हैं। बहरहाल, उचित उपयोग नीति के विषय में बहस की गई है और उनमें सभी इस प्रकार की छवियों को चढ़ाने की अनुमति पाने में विफल रही हैं। दरअसल, पुर्तगाली विकिपीडिया पर छवियाँ चढ़ाने को पूर्णतः अक्षम किया गया है। किसी लेख में छवि चढ़ाने के लिए, प्रयोक्ता का विकिमीडिया कॉमंस पर एक खाता बनाना चाहिए और फिर उस छवि को लेख पृष्ठ पर कड़ी दे देनी चाहिए। जारी-अभियान लोगों को उचित उपयोग के प्रयोग के पक्ष और विपक्ष में एकीकृत कर रहें हैं। फरवरी २००९ की स्थिति तक, पक्ष में संपादकों की संख्या विपक्ष के संपादकों की संख्या से अधिक है। अंग्रेजी भाषा के जितना ही, पुर्तगाली भाषा में भी शब्दावली, व्याकरण और वर्तनी पर महत्वपूर्ण क्षेत्रीय विविधताएं पाई जाती है। यह स्वीकार किया गया है कि ब्राज़ीली पुर्तगाली में लिखा लेख वैसा ही रहने दिया जाए और यही बात यूरोपीय पुर्तगाली पर लिखे लेखों पर लागू होती है। हालांकि, यदि कोई किसी और बोली में लेख लिखता है तो (बशर्ते की लेख की सामग्री बदली जाती है, नाकी केवल भाषा), लेकिन पूर्व बोली में कुछ शब्दों को छोड़ दे, तो इन शब्दों के लेख का नया संस्करण बोली के अनुसार पुनर्लेखित होना चाहिए। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ पुर्तगाली विकिपीडिया श्रेणी:पुर्तगाली भाषा श्रेणी:विकिपीडिया के संस्करण