411 REFERENCE · Wikipedia
बसेड़ी कुण्डाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बसेड़ी कुण्डाल (English: Baseri Kundal, Alternative: Basedi Kundal) छोटी सादड़ी उपखण्ड, प्रतापगढ़ ज़िला, राजस्थान, भारत में स्थित एक हिन्दू गाँव एवं बसेड़ी कुण्डाल ग्राम पंचायत का प्रशासनिक मुख्यालय है, जिसमे मुख्य रूप से कुमावत (वास्तुकार/वास्तुक/वास्तुशिल्पी/शिल्पकार/विश्वकर्मा), शर्मा - ब्राह्मण एवं राजपूत (क्षत्रिय) तथा गौण रूप से मेघवाल, बैरागी (वैष्णव/स्वामी) एवं भील (एक जनजाति) जातियों के लोग निवास करते है। यह छोटी सादड़ी उपखण्ड मुख्यालय से ७-९ किलोमीटर दूर है और प्रतापगढ़ ज़िला मुख्यालय से ५३ किलोमीटर दूर है। बसेड़ी कुण्डाल गाँव ५४६ की जनसंख्या के साथ, छोटी सादड़ी उपखण्ड का ७३वाँ सबसे अधिक आबादी वाला गाँव है। बसेड़ी कुण्डाल का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल ४ किमी२ (४०१.२५ हैक्टेयर) है और यह क्षेत्रफल की दृष्टि से उपखण्ड का ६९वाँ सबसे बड़ा गाँव है। गाँव का जनसंख्या घनत्व १३६ व्यक्ति प्रति किमी2 है। २००९ के आँकड़ों के अनुसार, बसेड़ी कुण्डाल गाँव की ग्राम पंचायत नाराणी थी, लेकिन २०२० से गांव की ग्राम पंचायत बसेड़ी कुण्डाल ही है। भारत की जनगणना २०११ के अनुसार, बसेड़ी कुण्डाल गाँव का क्षेत्र कोड अथवा गाँव कोड १०८३७५ है।
वैडी सम्भाग / प्रभाग चित्तौड़गढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र लोक सभा / संसदीय निर्वाचन क्षेत्र बसेड़ी कुण्डाल छोटी सादड़ी ग्राम पंचायत ३१२६०४
(in English: 312604) उपज़िला / उपखण्ड प्रतापगढ़ ज़िला ज़िला उदयपुर सम्भाग राजस्थान बसेड़ी कुण्डाल राज्य देश यू॰टी॰सी॰+५:३0
(भारतीय मानक समय) ०१४७३
(in English: 01473) ४०१.२५ ४ गाँव hi बसेड़ी कुण्डाल, राजस्थान, भारत ५४६ (in English: 546) भारत की जनगणना, २०११ डाक सूचक संख्या (PIN code)
अवलोकन या परिदृश्य
क्षेत्र का नाम: बसेड़ी कुण्डाल (Baseri Kundal)
मुख्य गाँव: बसेड़ी कुण्डाल (Baseri Kundal)
ग्राम पंचायत: बसेड़ी कुण्डाल (Baseri Kundal)
डाकघर: गोमाना (Gomana)
मुख्य डाकघर: छोटी सादड़ी
उपखण्ड/तालुका/पंचायत समिति/क्षेत्र: छोटी सादड़ी
पुलिस थाना: छोटी सादड़ी
ज़िला: प्रतापगढ़ ज़िला
सम्भाग: उदयपुर सम्भाग
राज्य: राजस्थान
देश: भारत गणराज्य
डाकघर अनुक्रमिका संख्या: ३१२६०४
समय क्षेत्र: यू॰टी॰सी॰+५:३0
भाषा: हिन्दी और राजस्थानी
क्षेत्रफल: ४०१.२५ हैक्टेयर (४ किमी२)
कुल भवनों की संख्या: १११
उँचाई: ४७७ मीटर (समुद्र तल से)
एस॰टी॰डी॰ कूट:०१४७३
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र: निम्बाहेड़ा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र
विधान सभा सदस्य: श्रीचन्द कृपलानी (भारतीय जनता पार्टी)
लोक सभा/संसदीय निर्वाचन क्षेत्र: चित्तौड़गढ़ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र लोक सभा/संसद सदस्य: चन्द्र प्रकाश जोशी (भारतीय जनता पार्टी)
सरपंच (ग्राम पंचायत का मुखिया): प्रेम बाई मीणा (भारतीय जनता पार्टी)
वार्ड पंच (ग्राम का मुखिया): शिव दयाल कुमावत (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
कृषि
बसेड़ी कुण्डाल गाँव में मुख्य रूप से सोयाबीन, मक्का, मूंगफली, गेहूँ, लहुसन और सरसों आदि कृषि फसलों का उत्पादन किया जाता है। गर्मी में कृषि बिजली की आपृर्ति ५ घण्टे तक होती है और सर्दी में भी कृषि बिजली की आपूर्ति ५ घण्टे तक होती है। गाँव का कुल सिंचित क्षेत्र १६६.२५ हैक्टेयर है और १६६.२५ हैक्टेयर की सिंचाई का स्त्रौत कुएँ और ट्यूबवेल्स है।
पेय - पानी और स्वच्छता
बसेड़ी कुण्डाल गाँव में उपचारित एवं अनुपचारित नल के पानी का पुरे वर्षभर, गर्मी के मौसम में भी वितरण होता या उपलब्ध रहता है। इस गाँव में बिना ढके हए कुँए, हैंड पम्प और ट्यूबवेल/बोरवेल पेय - जल के प्रमुख स्त्रौत है।
बसेड़ी कुण्डाल गाँव में जल निकासी प्रणाली उपलब्ध है। इस गाँव में गली और सड़क का कचरा एकत्र करने की कोई व्यवस्था नहीं है। नाली के पानी को सीधे नालों और जल निकायों में छोड़ दिया जाता है।
जनसांख्यिकी, साक्षरता एवं कार्य
भारत की जनगणना २०११
कुल भवनों की संख्या: १११
कुल जनसंख्या: पुरुष २८४ + महिला २६२ = कुल ५४६
बच्चे (०-६): पुरुष ३६ + महिला ४० = कुल ७६
अनुसूचित जाति जनसंख्या: पुरुष २१ + महिला २१ = कुल ४२
अनुसूचित जनजाति जनसंख्या: पुरुष ३ + महिला ३ = कुल ६
साक्षरता %: पुरुष ९६.७७% + महिला ६७.१२% = कुल साक्षरता ८२.७७%
श्रमिक (कार्यशील) जनसंख्या: पुरुष १८८ + महिला १६२ = कुल ३५०
मुख्य श्रमिक (कार्यशील) जनसंख्या: ५०
गौण श्रमिक (कार्यशील) जनसंख्या: पुरुष १४३ + महिला १५७ = कुल ३००
संयोजकता, परिवहन एवं संचार
संयोजकता और परिवहनसामुदायिक बस सेवा ६ से ८ किलोमीटर की दुरी पर और निजी बस सेवा २ से ८ किलोमीटर की दुरी उपलब्ध है । रेलवे सेवा १७.५ किलोमीटर दुरी पर नीमच नगर में उपलब्ध है । वायुयान सेवा ११८ किलोमीटर की दुरी पर उदयपुर में उपलब्ध है।
निकटम राज्य राजमार्ग राजस्थान राज्य राजमार्ग १५ (मंगलवाड़-नीमच सीमा मार्ग) है, जो दो किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में है और राष्ट्रीय राजमार्ग ११३ (निम्बाहेड़ा-घाटोल मार्ग) है, जो ६-७ किलोमीटर की दुरी पर पश्चिम दिशा में है।
संचार'''
अधिकतर परिवारों में मोबाईल कवरेज उपलब्ध है। निकटम इन्टरनेट केन्द्र ५-१० किमी की दूरी पर स्थित है। निकटम निजी कूरियर सुविधा ८-१० किमी दूर है।
राजनीति
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी, जो कि राष्ट्रीय स्तर के भी है; क्षेत्र के सबसे बड़े राजनैतिक दल है।
बसेड़ीकुण्डाल में प्रमुख राजकीय-अर्द्धराजकीय कार्यालय एवं संस्थान
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय - बसेड़ीकुण्डाल
राजकीय आंगनवाड़ी केन्द्र - बसेड़ीकुण्डाल
ग्रामपंचायत सचिवालय - बसेड़ीकुण्डाल
राजकीय उपस्वास्थ्य केन्द्र - बसेड़ीकुण्डाल
लैम्प्स (कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति) - बसेड़ीकुण्डाल (अभी कोई परिसर आवंटित नहीं)
पशु चिकित्सा उपकेन्द्र - बसेड़ीकुण्डाल (अभी कोई परिसर आवंटित नहीं)
एवीवीएनएल रखरखाव केन्द्र (जीएसएस) - बसेड़ीकुण्डाल (प्रस्तावित)
निकटम स्थान एवं केन्द्र
निकटम विद्यालय
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बसेड़ी कुण्डाल, छोटी सादड़ी -० किमी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाराणी, छोटी सादड़ी - ५ किमी
श्री उदय पब्लिक स्कूल, धामनिया रोड़, नीमच मार्ग (राजस्थान राजमार्ग ११५), छोटी सादड़ी - ८ किमी
गुलाब चन्द्र मेवाड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी सादड़ी - ७ किमी
हरीश आंजना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी सादड़ी - ७ किमी
श्री औंकार उच्च माध्यमिक विद्यालय,छोटी सादड़ी - ८ किमी
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी सादड़ी - ७ किमी
जवाहर नवोदय विद्यालय, बसेड़ा, छोटी सादड़ी - १८ किमी (लगभग)
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेज़ी माध्यम), गोमाना, छोटी सादड़ी - ६ किमी (लगभग)
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेज़ी माध्यम), पुराना, छोटी सादड़ी - ६ किमी (लगभग)
पटवा अकादमी फ़ॉर एजुकेशन, हवाई पट्टी, नीमच - १२ से २० किमी (लगभग)
स्प्रिंग वुड्स सीनियर सैकेंरी स्कूल, नीमच - १२ से २० किमी (लगभग)
सैनिक स्कूल, चित्तौड़गढ़ - ६० किमी (लगभग)
केन्द्रीय विद्यालय, प्रतापगढ़ - ५५ किमी (लगभग)
निकटम महाविद्यालय
राजकीय महाविद्यालय, छोटी सादड़ी - १० किमी
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) छोटी सादड़ी - १० किमी
हरीश आँजना महाविद्यालय, छोटी सादड़ी - ९ किमी
मॉडर्न साँवलिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सेमरड़ा, छोटी सादड़ी - १३ किमी
राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, निंबाहेड़ा - ३० किमी
निकटम विश्वविद्यालय
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय - उदयपुर
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय - उदयपुर
गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय - बांसवाड़ा
विक्रम विश्वविद्यालय - उज्जैन
ज्ञानोदय विश्वविद्यालय - नीमच ज़िला
निकटम विमान प्रशिक्षण केन्द्र
विमानन प्रशिक्षण केंद्र, नीमच १० किमी
निकटम चिकित्सालय
जय चन्द्र मोहिल राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय, छोटी सादड़ी - ९ किमी
राजमाता विजया राजे सिन्धिया चिकित्सालय, नीमच - १८ किमी
स्वामी विवेकानन्द राजकीय ज़िला चिकित्सालय, निम्बाहेड़ा - ३४ किमी
निकटम विमान पत्तन
महाराणा प्रताप विमान पत्तन, उदयपुर - ११८ किमी
देवी अहिल्या बाई होल्कर अन्तर्राष्ट्रीय विमान पत्तन, इन्दौर - २९४.४ किमी
वड़ोदरा सिविल विमान पतन, वडोदरा - ३५५.९ किमी
जोधपुर विमान पत्तन, जोधपुर - ३६१.१ किमी
जयपुर अन्तर्राष्ट्रीय विमान पत्तन, जयपुर - ३७३.७ किमी
राजा भोज अन्तर्राष्ट्रीय विमान पत्तन, भोपाल - ४०९.२ किमी
सरदार वल्लभभाई पटेल अन्तर्राष्ट्रीय विमान पत्तन, अहमदाबाद - ४१६.३ किमी
निकटम रेलवे स्टेशन
छोटी सादड़ी रेलवे स्टेशन (प्रस्तावित), छोटी सादड़ी - ७ किमी
नाराणी रेलवे स्टेशन (प्रस्तावित), छोटी सादड़ी - ५ किमी
नीमच रेलवे स्टेशन, नीमच - १७.५ किमी
निम्बाहेड़ा रेलवे स्टेशन, निम्बाहेड़ा - ३३.३ किमी
निकटम समुद्री पत्तन (बन्दरगाह)
कंडला बंदरगाह, कच्छ - ६३९ किमी
निकटम नगर, उपखण्ड एवं तालुका
छोटी सादड़ी (पिन ३१२६०४) - ६ से ८ किमी
नीमच (पिन ४५८४४१) - १८ से २२ किमी
निम्बाहेड़ा (पिन ३१२६०१) - ३० से ३३ किमी
बड़ी सादड़ी (पिन ३१२४०३) - ३५ से ४० किमी
मनासा (पिन ४५८११०) - ४३ से ४७ किमी
प्रतापगढ़ (पिन ३१२६०५) - ४७ से ५५ किमी
निकटम ज़िला मुख्यालय
नीमच ज़िला - १८ किमी
प्रतापगढ़ ज़िला - ५३ किमी
मन्दसौर ज़िला - ५८ से ६५ किमी
चित्तौड़गढ़ ज़िला - ६५ किमी
भीलवाड़ा ज़िला - १२० किमी
बाँसवाड़ा ज़िला - १३८ किमी
उदयपुर ज़िला - १३३ किमी
राजसमन्द ज़िला - १७२ किमी
निकटम पर्यटन एवं धार्मिक स्थल स्थल
भँवर माता मन्दिर एवं जल प्रपात, छोटी सादड़ी - १२ किमी
मंशापूर्ण महादेव मन्दिर, छोटी सादड़ी - ९ किमी
श्री गोविंदेश्वर महादेव मन्दिर, छोटी सादड़ी - ७ किमी
श्री घाटीवाले बालाजी मन्दिर, छोटी सादड़ी - ९ किमी
श्री गंगेश्वर महादेव मन्दिर, बंबोरी, छोटी सादड़ी
रामदेवजी मन्दिर, NH ११३, छोटी सादड़ी - ६ किमी
हरिश्वर महादेव मन्दिर, केसुंदा, छोटी सादड़ी
रेवड़ा महादेव मन्दिर, रेवड़ा, छोटी सादड़ी - ९ किमी
बुलबुला महादेव मन्दिर, छोटी सादडी
श्री अम्बामाता स्वतंत्र भक्तिधाम मंदिर, कारूडा चौहाया, छोटी सादड़ी
सन्दर्भ