411 REFERENCE · Wikipedia
एंटोनी ग्रीज़मैन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एंटोनी ग्रीज़मैन (अंग्रेज़ी: Antoine Griezmann) फ्रांस के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो ला लीगा क्लब एटलेटिको मैड्रिड और फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं। एक बहुमुखी खिलाड़ी ग्रीज़मैन को फुटबॉल मैदान पर उनके आक्रमण खेल, पासिंग (passing) और सहायक डिफेंडर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में एक मिडफील्डर, विंगर और स्ट्राइकर के रूप में खेला है।
ग्रीज़मैन ने अपने सीनियर क्लब करियर की शुरुआत रियल सोसिएदाद के साथ की और अपने पहले ही सत्र में सेगुंडा डिविज़न जीता। 2014 में वह तत्कालीन क्लब रिकॉर्ड €3 करोड़ के लिए एटलेटिको मैड्रिड में शामिल हो गए और यूईएफए यूरोपा लीग, यूएफा सुपर कप, सुपरकोपा डी एस्पाना और ला लीगा बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता। उन्हें 2016 और 2018 में बैलन डी'ओर और सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी के लिए नामांकित किया गया था। 2019 में ग्रीज़मैन €12 करोड़ के रिकॉर्ड फुटबॉल ट्रांसफर के साथ अब तक के पांचवें सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बार्सिलोना में शामिल हो गए। 2020-21 के सत्र में बार्सिलोना के साथ उन्होंने कोपा डेल रे का खिताब जीता। 2021-22 में वह एटलेटिको मैड्रिड लौट गए और क्लब के सर्वकालिक तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रीज़मैन ने 2010 यूईएफए यूरोपीय अंडर-19 चैंपियनशिप जीती और 2014 में 22 साल की उम्र में फ्रांस के लिए पदार्पण किया।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
प्रोफाइल एटलेटिको मैड्रिड की वेबसाइट पर