411 REFERENCE · Wikipedia
दिल्ली की संस्कृति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|दिल्ली हाट में प्रदर्शित परंपरागत पॉटरी उत्पाद।
दिल्ली की संस्कृति यहां के लंबे इतिहास और भारत की राजधानी रूप में ऐतिहासिक स्थिति से पूर्ण प्रभावित रहा है। यह शहर में बने कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारकों से विदित है। भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग ने दिल्ली शहर में लगभग १२०० धरोहर स्थल घोषित किए हैं, जो कि विश्व में किसी भी शहर से कहीं अधिक है।http://timesofindia.indiatimes.com/Cities/Promote-Delhi-heritage-for-Games/articleshow/4194014.cms 'Promote lesser-known monuments of Delhi'-Delhi-Cities-द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 6 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20090301174125/http://timesofindia.indiatimes.com/Cities/Promote-Delhi-heritage-for-Games/articleshow/4194014.cms 1 मार्च 2009 live और इनमें से १७५ स्थल राष्ट्रीय धरोहर स्थल घोषित किए हैं।http://asi.nic.in/asi_monu_alphalist_delhi.asp Delhi Circle (N.C.T. of Delhi) 2006-12-27 List of Ancient Monuments and Archaeological Sites and Remains of National Importance Archaeological Survey of India https://web.archive.org/web/20070514061700/http://asi.nic.in/asi_monu_alphalist_delhi.asp 14 मई 2007 live पुराना शहर वह स्थान है, जहां मुगलों और तुर्क शासकों ने कई स्थापत्य के नमूने खडए किए हैं, जैसे जामा मस्जिद (भारत की सबसे बड़ी मस्जिद)Terra Galleria http://www.terragalleria.com/asia/india/delhi/picture.indi38660.html Jama Masjid, भारत's largest mosque 2009-03-13 https://web.archive.org/web/20090304032037/http://www.terragalleria.com/asia/india/delhi/picture.indi38660.html 4 मार्च 2009 dead और लाल किला। दिल्ली में फिल्हाल तीन विश्व धरोहर स्थल हैं – लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायुं का मकबरा।http://whc.unesco.org/en/statesparties/in Properties inscribed on the World Heritage List: India 2007-01-13 युनेस्को World Heritage Centre https://www.webcitation.org/684WrF3rd?url=http://whc.unesco.org/en/statesparties/in 31 मई 2012 live अन्य स्मारकों में इंडिया गेट, जंतर मंतर (१८वीं सदी की खगोलशास्त्रीय वेधशाला), पुराना किला (पांडवों द्वारा बनाया गया). बिरला मंदिर, अक्षरधाम मंदिर और कमल मंदिर आधुनिक स्थापत्यकला के उदाहरण हैं। राज घाट में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा निकट ही अन्य बड़े व्यक्तियों की समाधियां हैं। नई दिल्ली में बहुत से सरकारी कार्यालय, सरकारी आवास, तथा ब्रिटिश काल के अवशेष और इमारतें हैं। कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण इमारतों में राष्ट्रपति भवन, केन्द्रीय सचिवालय, राजपथ, संसद भवन और विजय चौक आते हैं। सफदरजंग का मकबरा और हुमायुं का मकबरा मुगल बागों के चार बाग शैली का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
दिल्ली के राजधानी नई दिल्ली से जुड़ाव और भूगोलीय निकटता ने यहां की राष्ट्रीय घटनाओं और अवसरों के महत्व को कई गुणा बढ़ा दिया है। यहां कई राष्ट्रीय त्यौहार जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गाँधी जयंती खूब हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर यहां के प्रधान मंत्री लाल किले से यहां की जनता को संबोधित करते हैं। बहुत से दिल्लीवासी इस दिन को पतंगें उड़ाकर मनाते हैं। इस दिन पतंगों को स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है।123independenceday.com Compare Infobase Limited http://123independenceday.com/indian/gift_of/freedom/ Independence Day 2007-01-04 https://www.webcitation.org/684WsTS3d?url=http://123independenceday.com/indian/gift_of/freedom/ 31 मई 2012 dead गणतंत्र दिवस की परेड एक वृहत जुलूस होता है, जिसमें भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक झांकी का प्रदर्शन होता है।http://www.thehindubusinessline.com/2002/01/28/stories/2002012800060800.htm R-Day parade, an anachronism? 2007-01-13 Ray Choudhury Ray Choudhury 28 जनवरी 2002 द हिन्दू बिज़नस लाइन https://web.archive.org/web/20070304155931/http://www.thehindubusinessline.com/2002/01/28/stories/2002012800060800.htm 4 मार्च 2007 livehttp://www.india-tourism.org/delhi-travel/delhi-fairs-festivals.html https://web.archive.org/web/20070319223442/http://www.india-tourism.org/delhi-travel/delhi-fairs-festivals.html 19 मार्च 2007 Fairs & Festivals of Delhi 2007-01-13 Delhi Travel India Tourism.org dead
यहां के धार्मिक त्यौहारों में दीवाली, होली, दशहरा, दुर्गा पूजा, महावीर जयंती, गुरु परब, क्रिसमस, महाशिवरात्रि, ईद उल फितर, बुद्ध जयंती लोहड़ी पोंगल और ओड़म जैसे पर्व हैं। कुतुब फेस्टिवल में संगितकारों और नर्तकों का अखिल भारतीय संगम होता है, जो कुछ रातों को जगमगा देता है। यह कुतुब मीनार के पार्श्व में आयोजित होता है।Madhur Tankha It's Sufi and rock at Qutub Fest http://www.hindu.com/2005/12/15/stories/2005121503090200.htm नई दिल्ली द हिन्दू 15 दिसम्बर 2005 2007-01-13 https://web.archive.org/web/20060513084038/http://www.hindu.com/2005/12/15/stories/2005121503090200.htm 13 मई 2006 live अन्य कई पर्व भी यहां होते हैं: जैसे आम महोत्सव, पतंगबाजी महोत्सव, वसंत पंचमी जो वार्षिक होते हैं। एशिया की सबसे बड़ी ऑटो प्रदर्शनी: ऑटो एक्स्पो दिल्ली में द्विवार्षिक आयोजित होती है। प्रगति मैदान में वार्षिक पुस्तक मेला आयोजित होता है। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पुस्तक मेला है, जिसमें विश्व के २३ राष्ट्र भाग लेते हैं। दिल्ली को उसकी उच्च पढ़ाकू क्षमता के कारण कभी कभि विश्व की पुर्तक राजधानी भी कहा गया है।http://www.business-standard.com/india/storypage.php?autono=313090 Sunil Sethi: Why Delhi is India`s Book Capital Business-standard.com Sunil Sethi / नई दिल्ली February 09, 2008 2008-11-03 https://web.archive.org/web/20090101102116/http://www.business-standard.com/india/storypage.php?autono=313090 1 जनवरी 2009 live
thumb|ऑटो एक्स्पो, एशिया का सबसे बड़ा ऑटो प्रदर्शनी अवसर है।http://www.hindu.com/2008/01/09/stories/2008010953071500.htm द हिन्दू : Front Page : Asia’s largest auto carnival begins in Delhi tomorrow Thehindu.com 2008-11-03 https://www.webcitation.org/684WtqZHy?url=http://www.hindu.com/2008/01/09/stories/2008010953071500.htm 31 मई 2012 live , जो कि प्रगति मैदान में द्विवार्षिक आयोजित होता है।
पंजाबी और मुगलई खान पान जैसे कबाब और बिरयानी दिल्ली के कई भागों में प्रसिद्ध हैं।Delhi to lead way in street food https://web.archive.org/web/20090305151610/http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/2060348.cms 5 मार्च 2009 Times of IndiaDiscovering the spice route to Delhi https://web.archive.org/web/20081231115904/http://conclave.digitaltoday.in/conclave2008/index.php?issueid=32&id=2427&option=com_content&task=view§ionid=8 31 दिसंबर 2008 इंडिया टुडे दिल्ली की अत्यधिक मिश्रित जनसंख्या के कारण भारत के विभिन्न भागों के खानपान की झलक मिलती है, जैसे राजस्थानी, महाराष्ट्रियन, बंगाली, हैदराबादी खाना और दक्षिण भारतीय खाने के आइटम जैसे इडली, सांभर, दोसा इत्यादि बहुतायत में मिल जाते हैं। इसके साथ ही स्थानीय खासियत, जैसे चाट इत्यादि भी खूभ मिलती है, जिसे लोग चटकारे लगा लगा कर खाते हैं। इनके अलावा यहां महाद्वीपीय खाना जैसे इटैलियन और चाइनीज़ खाना भी बहुतायत में उपलब्ध है।
इतिहास में दिल्ली उत्तर भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापार केन्द्र भी रहा है। पुरानी दिल्ली में अभी भी अपने गलियों में फैले बाज़ारों और पुरानी मुगल धरोहरों में इन व्यापारिक क्षमताओं का इतिहास छुपा कर रखा है।Sarina Singh Delhi: Old, new, sleek and rambunctious too http://www.sltrib.com/travel/ci_4853701 Travels with Lonely Planet: India The Salt Lake Tribune 16 दिसम्बर 2006 2007-01-19 https://web.archive.org/web/20071010050635/http://www.sltrib.com/travel/ci_4853701 10 अक्तूबर 2007 dead पुराने शहर के बाजारों में हर एक प्रकार का सामान मिलेगा। तेल में डूबे चटपटे आम, नींबू, आदि के अचारों से लेकर मंहगे हीरे जवाहरात, जेवर तक; दुल्हन के अलंकार, कपड़ों के थान, तैयार कपड़े, मसाले, मिठाइयाँ और क्य नहीं? कई पुरानी हवेलियाँ इस शहर में अभी भी शोभा पा रही हैं और इतिहास को संजोए शान से खड़ी है। Jacob Satish 2002 July Wither, the walled city Seminar (web edition) 515 http://www.india-seminar.com/2002/515/515%20satish%20jacob.htm 2007-01-19 https://web.archive.org/web/20061212133015/http://www.india-seminar.com/2002/515/515%20satish%20jacob.htm 12 दिसंबर 2006 dead चांदनी चौक, दिल्ली, जो कि यहां का तीन शताब्दियों से भी पुराना बाजार है, दिल्ली के जेवर, ज़री साड़ियों और मसालों के इए प्रसिद्ध है।About Palace on Wheels Delhi Tours http://www.aboutpalaceonwheels.com/palace-on-wheels-destinations/shopping-in-delhi.html Shopping in Delhi 2007-01-04 https://www.webcitation.org/684Ww5Av6?url=http://www.aboutpalaceonwheels.com/palace-on-wheels-destinations/shopping-in-delhi.html 31 मई 2012 dead दिल्ली की प्रसिद्ध कलाओं में से कुछ हैं यहां के ज़रदोज़ी (सोने के तार का काम, जिसे ज़री भी कहा जाता है) और मीनाकारी (जिसमें पीतल के बर्तनों इत्यादि पर नक्काशी के बीच रोगन भरा जाता है। यहां की कलाओं के लिए बाजार हैं प्रगति मैदान, दिल्ली, दिल्ली हाट, हौज खास, दिल्ली- जहां विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प के और हठकरघों के कार्य के नमूने मिल सकते हैं। समय के साथ साथ दिल्ली ने देश भर की कलाओं को यहां स्थान दिया हैं। इस तरह यहां की कोई खास शैली ना होकर एक मिश्रण हो गया है। Menon Anjolie Ela 2002 July The Age That Was Seminar (web edition) 515 http://www.india-seminar.com/2002/515/515%20anjolie%20ela%20menon.htm 2007-01-29 https://web.archive.org/web/20090916212407/http://www.india-seminar.com/2002/515/515%20anjolie%20ela%20menon.htm 16 सितंबर 2009 dead Dayal Ravi 2002 July A Kayastha’s View Seminar (web edition) 515 http://www.india-seminar.com/2002/515/515%20ravi%20dayal.htm 2007-01-29 https://web.archive.org/web/20090916211837/http://www.india-seminar.com/2002/515/515%20ravi%20dayal.htm 16 सितंबर 2009 dead
दिल्ली के निम्न भगिनी शहर हैं:http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/15278423.cms India Times Delhi to London, it’s a sister act 2009-02-18 https://web.archive.org/web/20170204131607/http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/15278423.cms 4 फ़रवरी 2017 live
शिकागो, संयुक्त राज्य
कुआला लंपूर, मलेशिया
लंदन, यूनाइटेड किंगडम
मॉस्को, रूस
सिओल, दक्षिण कोरिया
== सन्दर्भ ==
श्रेणी:दिल्ली की संस्कृति