411 REFERENCE · Wikipedia
कविता देवी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कविता दलाल (जन्म-२० सितम्बर ,१९८६) एक भारतीय पेशेवर पहलवान हैं, जो कि वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्लूडब्लूई) में अपने रिंग नाम "कविता देवी" नाम से जानी जाती हैं। वह भारतीय राष्ट्रीयता की डब्ल्यूडब्ल्यूई में कुश्ती करने वाली पहली महिला पेशेवर पहलवान हैं। "Kavita set to become 1st Indian woman to appear in WWE". tribuneindia.com. 23 Jun 2017. Retrieved 27 Aug 2017. इससे पहले कविता देवी "कविता" और "हार्ड केडी" नाम से कॉन्टिनेनेटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट "Kavita Devi Cagematch profile". Cagematch. Retrieved 15 October 2017. के लिए खेल चुकी हैं।
thumb|कविता देवी
व्यक्तिगत जीवन
कविता देवी दलाल का जन्म हरियाणा के जींद जिले के में एक परिवार में हुआ था। साल २००९ में उन्होंने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की व २०१० में अपने पहले बच्चे को जन्म देने का बाद उन्होंने खेल छोड़ने का निर्णय लिया परन्तु अपने पति के आग्रह और प्रेरणा देने से उन्होंने खेलना जारी रखा WWE superstar Kavita Dalal will launch WWE Super League in India, Dainik Jagran, 16 Jan 2019.।
वेटलिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग करियर
देवी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साल २०१६ में उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलो में ७५ किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण जीता "Kavita Devi MYC Biography". WWE. Retrieved 15 October 2017.।
पुरस्कार
७५ किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक। "South Asian Games 2016: Gold rush continues for India on 4th day". catchnews.com. 14 February 2017. Retrieved 27 Aug 2017.
पेशेवर कुश्ती करियर
कॉन्टिनेंटल रेसलिंग करियर (२०१६-२०१७)
कविता ने द ग्रेट खली कंपनी नामक कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट के प्रचार के लिए पेशेवर पहलवान के रूप में प्रशिक्षण शुरू किया। देवी ने प्रचार के लिए जून २०१६ में बीबी बुलबुल का खुली चुनौती स्वीकार की। कविता अपने पेशेवर पहलवान बनने के लिए उनके प्रशिक्षक 'द ग्रेट खलि को मुख्य प्रेरणा मानती हैं। "Kavita Devi MYC Biography". WWE. Retrieved 15 October 2017.
डब्ल्यूडब्ल्यूई
एनएक्सटी(९२०१७-वर्त्तमान )
१३ जुलाई को उन्हें माई यंग क्लासिक प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में से एक घोषित किया गया था। २७ अगस्त को कविता पहले दौर में डकोटा काई द्वारा बहार कर दी गयी थी।Richard, Trionfo (28 August 2017). "MAE YOUNG CLASSIC EPISODE THREE REPORT: GARRETT VERSUS NIVEN, BELAIR VERSUS BECKETT, KAI VERSUS DEVI, AND STORM VERSUS RAYMOND". PWInsider. Retrieved 15 October 2017. १५ अक्तूबर २०१७ को डब्लूडब्लूई द्वारा घोषणा की गयी कि कविता ने अनुबंधन पर हस्ताक्षर किये हैं, जिसके अंतर्गत वह जनवरी २०१८ में उन्ही के प्रदर्शन केंद्र में प्रशिक्षण करेंगी।
डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरलीग (भारत)
जनवरी २०१९ में उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरलीग भारत में करने के लिए खिलाड़ियों का चयन करना शुरू किया हैं। WWE superstar Kavita Dalal will launch WWE Super League in India, Dainik Jagran, 16 Jan 2019.
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय महिला
श्रेणी:1986 में जन्मे लोग
श्रेणी:पहलवान
श्रेणी:कुश्ती