Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भाषणों के लिए मुनरो का प्रेरित अनुक्रम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुनरो का प्रेरित अनुक्रम (अंग्रेज़ी: Monroe's motivated sequence) प्रेरक भाषण देने की एक तकनीक है जो लोगों को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। इसे 1930 के दशक के मध्य में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में एलन एच॰ मुनरो (Alan H. Monroe) द्वारा विकसित किया गया था। http://changingminds.org/techniques/general/overall/monroe_sequence.htm Monroe's Motivated Sequence Changing Minds 3 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20110411174739/http://changingminds.org/techniques/general/overall/monroe_sequence.htm 11 अप्रैल 2011 dead प्रक्रिया मुनरो के प्रेरित अनुक्रम में कहा गया है कि ग्राहक को होने वाली समस्या के बारे में बताने के लिए पहला कदम है, फिर उसे समझाएं कि कोई ऐसी ज़रूरत है जो पूरी नहीं हो रही है। इसके बाद उसे वह स्थिति बताएँ जो भविष्य में हो सकती है। ध्यान पहला क़दम श्रोताओँ का ध्यान आकर्षित करने पर केंद्रित होता है। आवश्यकता फिर विषय-वस्तु को श्रोताओँ की मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं से जोड़ा जाता है। मुनरो का मानना था कि सबसे प्रभावी तरीक़ा वह रहेगा जिसमें श्रोताओँ को यह विश्वास दिलाया जाए कि भाषण की विषय-वस्तु ख़ास तौर पर उन्ही की कोई विशिष्ट आवश्यकता पूरी करेगी। संतुष्टि पिछले चरण में उठाई गई समस्याओं के विशिष्ट और व्यवहार्य समाधान अब श्रोताओँ के सामने प्रस्तुत किए जाते हैं। दृश्य इस चरण में समाधान का वर्णन इस तरह से किया जाता है कि श्रोता समाधान और उसके सकारात्मक प्रभाव दोनों की विस्तृत रूप से कल्पना कर सकें। कार्य अंत में श्रोताओँ को यह बताया जाता है कि पहले प्रस्तुत किए गए समाधान का उपयोग करके समस्या को कैसे हल किया जाए। लाभ मुनरो के प्रेरित अनुक्रम का लाभ यह है कि इस बात पर ज़ोर देता है कि दर्शक क्या कर सकते हैं। बहुत बार श्रोताओँ को लगता है कि स्थिति निराशाजनक है; मुनरो का प्रेरित अनुक्रम श्रोताओँ को वह प्रक्रिया बताता है जिसे अपनाकर वे स्थिति को सुधार सकते हैं। इससे श्रोताओँ को यह भी महसूस होता है कि वक्ता को समस्या का पता है और वह केवल उन्हें भाषण देने के बजाय उनकी बात को भी समझता है।https://archive.org/details/principlestypeso00ehni Principles and Types of Speech Communication Ehninger, D. Monroe, A.H. Gronbeck, B.E. 1978 8th registrationPrinciples of Public Speaking German, K. M. Gronbeck, B. E. Ehninger, D. Monroe, A. H. Pearson 2010 17th Old Tappan, NJhttps://archive.org/details/artofpublicspeak05luca The Art of Public Speaking Lucas, S.E. 1995 5th registrationMonroe's Principles of Speech (military edition) Monroe, A. H. Scott, Foresman 1943 Chicago संदर्भ श्रेणी:प्रतीतीकरण तकनीकें श्रेणी:जन सम्बोधन श्रेणी:बेचने के तरीक़े