411 REFERENCE · Wikipedia
बोइंग बी-17 फ़्लाइंग फ़ोर्ट्रेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|उड़ान में B-17 विमान
thumb|right|बी-17 विमान से निकलती हुईं महिला पायलट
बोइंग बी-17 फ़्लाइंग फ़ोर्ट्रेस एक चार-इंजन वाला भारी बमवर्षक विमान था, जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किया था। यह विमान संयुक्त राज्य अमेरिका वायु सेना कोर (यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी एअर कोर, USAAC) के लिए बोइंग कम्पनी ने 1930 के दशक में विकसित किया गया था।
8 अगस्त 1934 के दिन एयर कोर ने मार्टिन बी-10 हमलावर विमान की जगह लेने वाले एक नए बहु-इंजन हमलावर के लिए निविदा आम्न्त्रित की. 200 हमलावरों के निर्माण के इस अनुबंध को जीतने के लिए बोइंग का मुकाबला डगलस और मार्टिन जैसी कम्पनियों के साथ था। प्रोटोटाइप दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से बोइंग को अनुबंध ना मिला सका, लेकिन एयर कोर को बोइंग का डिजाइन इतना पसन्द आया कि उन्होंनें आकलन के लिए 13 और अधिक बी-17 विमनों का ऑर्डर दे दिया. 1938 में लांच के बाद बी-17 के डिजाइन को और अधिक विकसित किया गया।
,
बी-17 का प्रयोग मुख्यतः द्वितीय विश्व युद्ध अभियान के दौरान जर्मन औद्योगिक और सैन्य ठिकानों के खिलाफ दिनदहाड़े बमबारी में किया गया। कुछ हद तक बी-17 का प्रयोग प्रशांत महासागर के युद्ध में जापानी शिपिंग और हवाई अड्डों के खिलाफ छापे मारने में भी किया गया।
अमेरिका ने बी-17 का प्रयोग एक रणनीतिक हथियार के रूप में किया। यह एक ऐसा शक्तिशाली, ऊँची उड़ान भरने वाला, लंबी दूरी का बमवर्षक था, जो खुद को बचाने में और लड़ाई में व्यापक क्षति के बावजूद घर लौटने में सक्षम था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बी-17 ने किसी भी अन्य अमेरिकी विमान से ज्यादा बम गिराए. अमेरिकी विमानों द्वारा जर्मनी पर गिराए 1,500,000 मीट्रिक टन बमों में से 640,000 टन बी-17 ने गिराए थे।बिल येन. द स्टोरी अव दे बोइंग कंपनी. सेन्ट पॉल, मिनेसोटाः ज़ेनिथ, 2005. ISBN 0-7603-2333-X. भयानक युद्ध में भी नुकसान से बचे रहने के बी-17 के किस्सों और तस्वीरों को काफ़ी प्रचार मिला, जिस वजह से इस विमान की भव्य छवि और अधिक बढ़ गई।रॉबर्ट ब्राउन, "द रग्ड फ़ोर्ट्रेसः लाइफ़-सेविंग बी-17 रिमेम्बर्ड". फ़्लाइट जर्नल (2001)
विशेषताएँ
चालक दल: 10 (पायलट, सह पायलट, नाविक, 5 गनर, उड़ान इंजीनियर-टॉप बुर्ज गनर, रेडियो ऑपरेटर)
लंबाई: 74 फीट 4 incha (22.66 मीटर)
ऊँचाई: 19 फीट 1 incha (5.82 मीटर)
खाली वजन: 16,391 किलोग्राम
लोड वजन: 24,500 किलोग्राम
अधिकतम टेकऑफ़ वजन: 29,700 किलोग्राम
अधिकतम गति: 462 किमी प्रति घंटे
क्रूज की गति: 293 किमी प्रति घंटे
बाहारी कडियाँ
वीडियो
B-17 Flying Fortress Bombing Mission on military.com
स्रोत
श्रेणी:बोइंग विमान
श्रेणी:लड़ाकू विमान