411 REFERENCE · Wikipedia
करण सोनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
करण सोनी (जन्म ८ जनवरी १९८९) एक भारतीय-अमेरिकी अभिनेता हैं। वह २०१६ की फिल्म डेडपूल और इसके २०१८ के सीक्वल डेडपूल 2 में दोपिंदर की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं।
== प्रारंभिक जीवन ==
सोनी नई दिल्ली, भारत से हैं, जहाँ उन्होंने एक अंतर्राष्ट्रीय स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद वह दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए।
== करियर ==
सोनी ने रशेल क्विन के साथ यूसुफ सुमेर की २०१० की कॉमेडी फिल्म काका निर्वाण से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। २०१३ में सोनी को अमेज़न स्टूडियो की मूल श्रृंखला बीटास में कास्ट किया गया था, लेकिन एक सत्र के बाद श्रृंखला रद्द कर दी गई।२०१४ में सोनी एटी एंड टी के विज्ञापनों में दिखाई दिये।
२०१५ में सोनी पॉल फ़िग द्वारा बनाई गई एक श्रृंखला,अदरस्पेस में कप्तान स्टीवर्ट लिपिंस्की के रूप में दिखाई दिए। हालाँकि एक सत्र के बाद श्रृंखला भी रद्द कर दी गई थी। उसी वर्ष वे मेलिसा &जॉय, द गोल्डबर्ग्स, और १०० थिंग्स टू डू बिफोर हाई स्कूल के धारावाहिकों में दिखाई दिए, और मार्टिन के रूप में पैट्रिक स्टीवर्ट के विपरीत ब्लंट टॉक में अभिनय करने लगे। श्रृंखला को दूसरे सीज़न के लिए नवीनीकृत किया गया था, जिसका २०१६ में प्रीमियर हुआ था, लेकिन २० दिसंबर को दो सत्रों के बाद रद्द कर दिया गया था।
२०१६ में, सोनी ने डेडपूल में दोपिंदर नामक एक टैक्सी चालक के रूप में अभिनय किया, और घोस्टबस्टर्स में बेनी नामक एक डिलीवरी देने वाले वयक्ति की भूमिका निभाई। उन्होंने २०१८ की डेडपूल २ में दोपिंदर को जारी रखा, और अगले साल पोकेमॉन डिटेक्टिव पिकाचु में भी दिखाई दिये। दोनों डेडपूल फिल्मों और पोकेमॉन डिटेक्टिव पिकाचु में, उन्होंने रयान रेनॉल्ड्स के साथ अभिनय किया।
== फिल्मोग्राफी ==
=== फ़िल्म ===
=== टेलीविजन ===
== संदर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
Karan Soni
इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर करण सोनी
ट्विटर पर ItsKaranSoni करण सोनी
इंस्टाग्राम पर करण सोनी