411 REFERENCE · Wikipedia
रतिका रामस्वामी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रतिका रामस्वामी एक भारतीय वन्यजीव फोटोग्राफर है। वे नई दिल्ली में रहती हैं और एक स्वतंत्र फोटोग्राफर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें अपनी तस्वीरों के लिए काफी प्रशंशा प्राप्त हुई है। वह प्रथम भारतीय महिला हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक वन्यजीव फोटोग्राफर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
== जीवनी ==
रथिका १९९९ में अपने विवाह के बाद से नई दिल्ली में रह रही हैं।
रथिका को अपना पहला कैमरा उनके चाचा से मिला था और एक शौकिया फोटोग्राफर के तौर पर उन्होंने पेड़ और फूलों के चित्र लेने से शुरुआत की। २००३ में उन्होंने कियोलाड़ेयो राष्ट्रीय पार्क, भरतपुर का दौरा किया और पक्षियों की तस्वीरें ली। उन्होंने ओखला पक्षी अभयारण्य में नियमित रूप से जाकर विभिन्न प्रकार के पक्षियों के व्यवहार का अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने वन्यजीव फोटोग्राफी को अपनी व्यावसायिक रूचि बना लिया एवं भारत,केन्या और तंजानिया में स्थित कई राष्ट्रीय पार्कों का भ्रमण किया।
उनकी वन्यजीव फोटोग्राफी को सितंबर २००५ में नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित "स्वच्छ गंगा अभियान" में विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया था। २००७ में, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में उनकी पक्षियों की तस्वीरों को चित्रित किया गया था। द "बर्ड्स ऑफ़ इंडिया" ने उन्हें २००८ में भारत के शीर्ष २० सबसे अच्छे फोटोग्राफर्स के रूप में चुना था। वह इस सामान को पाने वाली अकेली महिला हैं। वन्य जीवन प्रदर्शनियों में भाग लेने के अलावा वह वन्यजीव फोटोग्राफी पर आधारित कार्यशालाओं का आयोजन करती रहती हैं।
रथिका फोटोग्राफी कला एसोसिएशन ऑफ इंडिया की संस्थापक सदस्यों में से एक है।
== काम ==
रथिका ने अपनी प्रथम पुस्तक " द बेस्ट ऑफ़ वाइल्डलाइफ मोमेन्ट्स" को २०१४ में स्वयं प्रकाशित किया।
== पुरस्कार ==
२०१५: प्रेरणादायक आइकन पुरस्कार, सत्यबामा विश्वविद्यालय, चेन्नई
२०१५: अंतर्राष्ट्रीय कैमरा मेला (आईसीएफ) पुरस्कार, वन्यजीव फोटोग्राफी में उनकी उत्कृष्टता के लिए।
== इन्हें भी देखें ==
वरुण आदित्य
नेमाई घोष
डब्बू रत्नाणी
शेरू फोटोग्राफर
मनीष रायशिंघन
लाला दीन दयाल
रतिका रामस्वामी
== सन्दर्भ ==