411 REFERENCE · Wikipedia
बानदुंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बानदुंग Bandung बानदुंग Indonesia 6 55 03 S 107 37 09 E इण्डोनेशिया में स्थिति पश्चिम जावा प्रान्त, इण्डोनेशिया 84,95,928 2015 इण्डोनेशियाई
बानदुंग (Bandung) इण्डोनेशिया के पश्चिम जावा प्रान्त का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। इसके महानगर क्षेत्र में सन् 2015 में 84,95,928 निवासी थे, जिसके आधार पर यह इण्डोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगर क्षेत्र था। केन्द्रीय शहर की आबादी 25 लाख है जिसके अनुसार यह देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।Robert Cribb, Historical Atlas of Indonesia (2000:30)
बानदुंग जावा द्वीप पर राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता से 140 किलोमीटर (87 मील) दक्षिणपूर्व में समुद्रतल से 768 मीटर (2,520 फ़ुट) की ऊँचाई पर बसा हुआ है। अपनी ऊँचाई के कारण यहाँ का तापमान सालभर अन्य इण्डोनेशियाई शहरों से ठंडा रहता है। यह एक नदी द्रोणी में ज्वालामुखीय पहाड़ियों से घिरा हुआ है। सन् 2018 के एशियाई खेलों के मेज़बान नगरों में बानदुंग भी एक है।"Geology of the Bandung basin https://web.archive.org/web/20170423163917/https://books.google.com/books?id=jvUSAQAAIAAJ 23 अप्रैल 2017 ," M. A. C. Dam and P. Suparan, Department of Mines and Energy, Directorate General of Geology and Mineral Resources, Geological Research and Development Centre, Republic of Indonesia, 1992
इन्हें भी देखें
पश्चिम जावा प्रान्त
जावा द्वीप
सन्दर्भ
श्रेणी:पश्चिम जावा
श्रेणी:इण्डोनेशिया की प्रान्तीय राजधानियाँ