Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डकैती

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|220px|सुल्ताना डाकू नामक नौटन्की का एक दृश्य - सुल्ताना अपनी माशूका नीलकँवल के साथ thumb|220px|ब्राज़ील की सरकार की तरफ़ से एक डाकू को ज़िन्दा या मुर्दा पकड़वाने के इनाम का इश्तेहार thumb|220px|इतालवी चित्रकार साल्वातोर रोसा एक डाकुओं के अड्डे पर उनका चित्र बनाते हुए डकैती हिंसा या हिंसा की धमकी से ग़ैर-क़ानूनी ढंग से किसी अन्य व्यक्ति का धन, माल, जान, पशुधन या अन्य वस्तु छीन लेने को कहते हैं। डकैती करने वाले व्यक्तियों को डाकू या दस्यु कहा जाता है। डाकू अक्सर गिरोहों का भाग होते हैं और ऐसे क्षेत्रों में अड्डे बनाते हैं जहाँ पुलिस और अन्य क़ानून के रखवालों का पहुँचना कठिन राहज़नी एक विशेष प्रकार की डकैती होती है जिसमें यात्रा कर रहे लोगों पर आक्रमण कर के उनसे चोरी की जाती है या स्वयं उन पर बलात्कार या हत्या जैसा अपराध किया जाता है।Guide to legal translations, M. Durga Prasad, E. J. Lazarus, 1874, ... rah-zani, Highway robbery ... rah-zani karna, To commit a highway robbery, to waylay ... बाग़ी कुछ डाकू अपने जीवन के आरम्भ में शरीफ़ लोग हुआ करते थे जिनकी किसी शक्तिशाली व्यक्ति या सरकार से लड़ाई हो गई हो और उन्हें जान बचने के लिए भागना पड़ता था। सरकार और पुलिस उनका शिकार कर रही होती थी इसलिए वे अपने बचाव के लिए हथियार उठा लेते थे और जीने के लिए खाने-पैसे की वजह से अपराध का रास्ता लेते थे। ऐसे विद्रोही डाकुओं को पुराने काल में अक्सर 'बाग़ी' बुलाया जाता था। अन्य भाषाओँ में 'डाकू' को अंग्रेज़ी में 'बैन्डिट' (bandit) या 'ब्रिगन्ड' (brigand) कहते हैं। 'राहज़नो' को अंग्रेज़ी में 'हाइवेमॅन' (highwaymen) कहा जाता था लेकिन अंग्रेज़ीभाषी देशों में क़ानून व्यवस्था अच्छी होने से यह १५० वर्षों से देखे नहीं गए हैं। अमेरिका में डाकुओं को 'आउटलॉ' (outlaw) कहा जाता था। मेक्सिको में स्पेनी भाषा का 'देस्पेरादो' (desperado) शब्द इस्तेमाल होता था। बाग़ी डाकुओं को अमेरिका में 'रॅबॅल आउटलॉ' (rebel outlaw) कहा जाता था। प्रसिद्ध डाकू भारतीय संस्कृति में अतीत के कुछ जाने-माने डाकू आज भी याद किये जाते हैं, जैसे कि बिजनौर का सुल्ताना डाकू, जिसपर एक मशहूर नौटन्की आधारित है।Economic and social aspects of crime in India, Bejoy Shanker Haikerwal, G. Allen & Unwin Ltd., 1934, ... The infamous Sultana Dakoo, of Bijnor, United Provinces, belongs to this category. He always used to support the family of his "Cheela" Dakoos whenever the latter were sentenced to undergo imprisonment ... आधुनिक काल में फूलन देवी एक महिला डाकू थी जो आगे चलकर भारत की सांसद भी बनी। अन्य देशों में भी प्रसिद्ध डाकू हुए हैं। मसलन अमेरिका में जॅस्सी जेम्ज़ (Jesse James) और बिली द किड (Billy the Kid) मशहूर हैं।Jesse James: Legendary Outlaw, Roger A. Bruns, Enslow Publishers, 1998, ISBN 9780766010550Billy the Kid: Beyond the Grave, W. C. Jameson, Taylor Trade Publications, 2008, ISBN 9781589793811 मध्यकालीन इंग्लैंड में रॉबिन हुड एक मशहूर बाग़ी डाकू (रॅबॅल आउटलॉ) था।Halliwell's film, video & DVD guide 2007Halliwell's Film & Video GuideHalliwell's Film, Video and DVD Guide Series, John Walker, HarperCollins, 2007, ISBN 9780007234707, ... Rebel outlaw Robin Hood outwits Guy of Gisbourne and the Sheriff of Nottingham, and saves the throne for the absent King Richard ... इटली में प्रसिद्ध था Carmine CroccoBandits, Eric Hobsbawm, Hachette, 2010 इन्हें भी देखें फूलन देवी राहज़नी समुद्री डकैती सन्दर्भ 2 श्रेणी:डाकू श्रेणी:अपराध