411 REFERENCE · Wikipedia
आयुर्विज्ञान तथा शल्य-चिकित्सा स्नातक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आयुर्विज्ञान तथा शल्य-चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस), चिकित्सा और शल्यचिकित्सा के क्षेत्र की दो प्रथम व्यावसायिक उपाधियाँ हैं। लैटिन भाषा में इसे Medicinae Baccalaureus, Baccalaureus Chirurgiae कहा जाता था/है। इस डिग्री का संक्षिप्तीकरण भी कई तरह से किया जाता है, जैसे- MBBS, MB ChB, MB BCh, MB BChir (Cantab), BM BCh (Oxon), BMBS) आदि। एमबीबीएस की डिग्री उन देशों के विश्वविद्यालय देते हैं जो यूके की शिक्षा परम्परा का पालन करते हैं।
इस डिग्री के नाम से पता चलता है कि दे दो अलग-अलग स्नातक उपाधियाँ हैं। किन्तु व्यवहार में, दोनों को मिलाकर एक डिग्री के रूप में समझा/माना जाता है और एक साथ ही ये दोनों उपाधियाँ दी जातीं हैं। वे देश जो यूएसए की शिक्षा-प्रणाली का अनुसरण करते हैं, उनमें 'डॉक्टर ओफ़ मेडिसिन' (एम डी) नामक डिग्री दी जाती है, जो एमबीबीएस के तुल्य है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
आयुर्विज्ञान तथा शल्य-चिकित्सा स्नातक (बीएएमएस)
भारत के आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों की सूची
श्रेणी:चिकित्सा शिक्षा