Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सेंट जेम्स स्क्वायर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सेंट जेम्स स्क्वायरSt James Square St James' Square, Monmouth - geograph.org.uk - 308231.jpg मॉनमाउथ, वेल्स 51.8130 -2.7111 region:GB-MON_type:landmark inline,title सेंट जेम्स स्ट्रीटओल्ड डिक्सटन रोड व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट सेंट जेम्स स्क्वायर (St James Square) एक ऐतिहासिक त्रिकोणीय चौक है जो मॉनमाउथ काउंटी-नगर, मॉनमाउथशायर, वेल्स के मध्य में स्थित है। यह व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट के पूर्वी अंत में स्थित है, मध्यकालीन शहर को घेरने वाली दीवारों के अंदर। इसी क्षेत्र में मॉनमाउथ युद्ध स्मारक और एतिहासिक इंडियन सेम का पेड़ हैं। इसी के साथ ही यह वर्ष 2010 में हुई एतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण खोज का स्थान था जहाँ यह सिद्ध करने वाले कि मॉनमाउथ शहर में मध्यपाषाण काल के लोगों का बसाव था विरूपण साक्ष्य मिले थे। इतिहास और स्थान left|200px|thumb|जॉन स्पीड का 1610 का शहर का मानचित्र सेंट जेम्स स्क्वायर में प्रथम व द्वितीय विश्व युद्ध में मॉनमाउथ शहर के शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में बना मॉनमाउथ युद्ध स्मारक (मॉनमाउथ वॉर मेमोरियल) है। यह मूर्तिकार डब्ल्यू॰ क्लार्क द्वारा निर्मित किया गया था।Gwent/Monmouthshire Yale University Press 0300096305, 9780300096309 680 http://books.google.com/books?id=knRf4U60QjcC&dq=Old+Nag%27s+Head+tower+in+Monmouth&q=Cartref#v=snippet&q=Cartref&f=false जॉन न्यूमैन सचित्र 11 जून 2012 408 11 मार्च 2000 https://web.archive.org/web/20140704165825/http://books.google.com/books?id=knRf4U60QjcC&dq=Old+Nag%27s+Head+tower+in+Monmouth&q=Cartref#v=snippet&q=Cartref&f=false 4 जुलाई 2014 live स्मारक सन् 1921 में त्रिकोणीय सेंट जेम्स स्क्वायर के पश्चिमी कोने पे परिपक्व इंडियन सेम के पेड़ के सामने स्थापित किया गया था। यह इंडियन सेम का पेड़ (इंडियन बीन ट्री) सम्पूर्ण यूनाइटेड किंगडम में अपने प्रकार के सभी नमूनों में सबसे पुराना व बड़ा है। यह 1900 के आसपास चौक में लगाया गया था। ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध युद्ध स्मारक और सेम का पेड़ सन्निकट लॉन और फूलों के साथ रेलिंग से घिरे हुए हैं।War Memorial, Monmouth http://www.britishlistedbuildings.co.uk/wa-85239-war-memorial-monmouth britishlistedbuildings.co.uk 11 जून 2012 https://web.archive.org/web/20131005024143/http://www.britishlistedbuildings.co.uk/wa-85239-war-memorial-monmouth 5 अक्तूबर 2013 dead जबकि सेंट जेम्स स्क्वायर 1610 के मानचित्रकार जॉन स्पीड द्वारा बनाए गए मॉनमाउथ के मानचित्र में नहीं दर्शाया गया है, स्क्वायर के पास पूर्व में स्थित डिक्सटन गेट (पूर्व दरवाजा) इस शुरुआती सत्रहवीं सदी के मानचित्र में दिखाया गया है। सेंट जेम्स स्क्वायर मध्यकालीन शहर को घेरने वालो दीवारों के अंदर मौजूद है। चर्च स्ट्रीट का पूर्व विस्तार, व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट स्क्वायर को घेरने वाले गोल चक्कर पर जा कर खत्म होती है।Sanroyd House, Monmouth http://www.britishlistedbuildings.co.uk/wa-2284-sanroyd-house-monmouth/bingmap britishlistedbuildings.co.uk 11 जून 2012 https://web.archive.org/web/20131029185334/http://www.britishlistedbuildings.co.uk/wa-2284-sanroyd-house-monmouth/bingmap 29 अक्तूबर 2013 dead आधुनिक समय के कुछ मानचित्रों में व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट का पूर्वी हिस्सा, जो मोंक स्ट्रीट के साथ प्रतिच्छेद से सेंट जेम्स स्क्वायर को घेरने वाले गोल चक्कर पर जा कर खत्म होता है, उसे भी सेंट जेम्स स्क्वायर के हिस्से के तौर पर ही संदर्भित किया जाता है, इस प्रकार व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट पर स्थित कुछ इमारतों के दो पते है एक व्हाइटक्रॉस स्ट्रीट का और दूसरा सेंट जेम्स स्क्वायर का। इसके साथ ही सेंट जेम्स स्ट्रीट और ओल्ड डिक्सटन सड़क स्क्वायर की पूर्वी दिशा में एक-दूसरे को प्रतिच्छेद करते हैं।Virtual Map of Monmouth http://www.monmouth.org.uk/index.php/visitors/geography/virtual-monmouth-map.html monmouth.org.uk 11 जून 2012 https://web.archive.org/web/20120722182902/http://www.monmouth.org.uk/index.php/visitors/geography/virtual-monmouth-map.html 22 जुलाई 2012 live पुरातात्विक खोज वर्ष 2010 में सेंट जेम्स स्क्वायर में पुरातात्विक रूप से एक एतिहासिक व महत्वपूर्ण खोज हुई थी। असल में सेंट जेम्स स्क्वायर और वेईब्रिज स्ट्रीट में मुख्य गैस की लाइन बदलने का कार्य चल रहा था। इस कार्य में हुई खुदाई के दौरान मध्यपाषाण काल के पत्थर के औजार मिले थे। यह विरूपण साक्ष्य यह सिद्ध करते है कि मॉनमाउथ शहर में मध्यपाषाण युग की बस्तियाँ थी।Items found in Monmouth shed light on Mesolithic man http://www.bbc.co.uk/news/uk-wales-11710978 11 जून 2012 बीबीसी न्यूज़ 8 नवम्बर 2010 https://web.archive.org/web/20120703052609/http://www.bbc.co.uk/news/uk-wales-11710978 3 जुलाई 2012 live सन्दर्भ श्रेणी:मॉनमाउथ श्रेणी:मॉनमाउथ की सड़कें