Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२५ अप्रैल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right 25 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 115वॉ (लीप वर्ष मे 116 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 250 दिन बाकी है। महत्वपूर्ण घटनाएं 2020 - देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 779 पहुंची, संक्रमण के मामले बढ़ कर 24,942 हो गये। 2015 - नेपाल में भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई। राजधानी काठमांडू के नजदीक आए इस भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ। 2013 - ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला। 2010 - भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) ख़रीदने की प्रक्रिया शुरू की। 2008- बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमीर ख़ान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। 2007 - विरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा (बहरीन) में खुला। 2004 - जिम्बाव्वे में श्रीलंका के ख़िलाफ़ एक दिवसीय मैचों में न्यूनतम 35 रनों का रिकार्ड बनाया। यूनानी साइप्रस ने एकीकरण योजना ठुकराई। चीन में सार्स की बीमारी एक बार फिर से फैलने की पुष्टि हुई। 2003 - फ़िलिस्तीन में नये मंत्रिमंडल के गठन पर सहमति होने के साथ ही अमेरिका समर्थित शांति योजना का रास्ता साफ। 1999 - वेस्टइंडीज के आल राउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास की घोषणा, वाशिंगटन में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन समाप्त, इस्रायल के राष्ट्रपति आईजर विजमैन चीन की सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर बीजिंग पहुँचे। 1989 - इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत। यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत। 1983 - जर्मनी की पत्रिका 'स्टर्न' ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उन्होंने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्घ के दौरान कलमबद्ध किया था। डायरी की प्रामाणिकता पर कई सवाल उठाए गए। 1982 - दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरूआत हुई। 1981 - जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए। 1980 - अमेरिकी सेना ने तेहरान स्थित अपने दूतावास से 53 बंधकों को छुड़ाने का गोपनीय अभियान चलाया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई और आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए। ये संकट 444 दिन तक चला और अंतत: जनवरी 1981 में इन बंधकों की रिहाई हो पाई। 1975 - सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1957 - सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया। 1954 - बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की। 1953 - कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या कर जीव विज्ञान की इस बुनियादी पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं। इन दोनो वैज्ञानिकों को उनकी इस खोज के लिए 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1905 - दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मताधिकार मिला। 1867 - जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई। 1809 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिक्ख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए। जन्म 1977 - जैफ कोएत्ज़ी - दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी हैदराबाद के निज़ाम नसीर-उद-दौला का जन्म 25 अप्रैल 1794 को हुआ। जयपुर राज्य के महाराजा जय सिंह तृतीय का जन्म 25 अप्रैल 1819 को हुआ। भारतीय अभिनेता शाहू मोदक का जन्म 25 अप्रैल 1918 को हुआ, जिन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म 25 अप्रैल 1919 को हुआ। शिवानंद सरस्वती के शिष्य कृष्णानंद सरस्वती का जन्म 25 अप्रैल 1922 को हुआ। भारतीय तमिल और तेलुगु अभिनेत्री देविका का जन्म 25 अप्रैल 1943 को हुआ। 1961 - भारतीय मूल के अमेरिकी लेखक, फिल्म निर्माता दिनेश डिसूजा का जन्म 25 अप्रैल 1961 को हुआ। निधन 2005 - स्वामी रंगनाथानन्द - भारतीय संत (जन्म:1908) 2023- प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनेता पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बाहरी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन श्रेणी:अप्रैल